धनु राशि में उदय हो चुका है शुक्र ग्रह, इन 3 राशि वालों को मिलेंगे पॉजिटिव रिजल्ट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है, वक्री होता है अथवा अस्त या उदय होता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से अस्त शुक्र ग्रह 11 जनवरी को धनु राशि में उदय हो चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 7:50 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र उदय स्थिति में होते हैं तो इन चीजों में वृद्धि होती है और इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव राशियों पर पड़ता है। दांपत्य जीवन को भी ये ग्रह प्रभावित करता है। आगे जानिए कौन सी वो राशियां हैं जिन पर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और धन लाभ होगा…  

मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल है मेष राशि के नवम भाव में शुक्र उदय हो रहे हैं। इसका अर्थ यह कि मेष राशि वालों का दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। जीवन साथी के माध्यम से भाग्य में वृद्धि भी होगी। कार्यसंबंधी मामलों में यात्रा भी करेंगे और व्यापार आदि में आपको लाभ भी प्राप्त वन की संभावना है। 

मिथुन राशि
बुद्धि के देवता बुध मिथुन राशि के अधिपति होने के साथ शुक्र ग्रह के मित्र भी हैं। शुक्र मिथुन राशि के सातवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनसे आपके संबंध मजबूत होंगे। रिश्ते में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा।  व्यापारिक समझौतों के लिए यह अनुकूल समय रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील होने की संभावना है जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। और आपकी राशि के लिए शुक्र का उदय लाभ लेकर आएगा।  शुक्र का उदय होते ही नई नौकरी मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। सिंह राशि के लोग आर्थिक लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। यदि आपका खुद का व्यवसाय है तो उसमें भी मुनाफा होने की संभावना है।


ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां


Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!