बुध ग्रह के उदय होने से इन 6 राशि वालों को होगा फायदा, 29 दिसंबर तक रहेगा बुधादित्य योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और बुध ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो बुधादित्य नाम का शुभ योग बनता है। इस समय ये दोनों ग्रह धनु राशि में एक साथ हैं। 21 दिसंबर से बुध ग्रह उदय हो चुका है, इसके पहले ये ग्रह अस्त था, इसलिए बुधादित्य योग के शुभ फलों में कमी आ रही थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 4:58 AM IST

उज्जैन. बुध ग्रह के उदय होते ही इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देने लगेगा। सूर्य और बुध की यह स्थिति 29 दिसंबर तक यानी सिर्फ एक सप्ताह तक ही रहेगी। इसके बाद बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। आगे जानिए किन राशि वालों को बुधादित्य योग का शुभ फल सबसे अधिक होगा व अन्य खास बातें…

13 नवंबर को अस्त हुआ था बुध
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह 13 नवंबर से अस्त हो गया था। जो तकरीबन 39 दिन तक अस्त रहने के बाद अब 21 दिसंबर की शाम को उदय हुआ है। इसके उदय हो जाने से धनु राशि में बन रहे बुधादित्य योग शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। खास बात ये कि इन दोनों ग्रहों पर किसी शत्रु या पाप ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ रही है। इसलिए सभी राशियों पर इस शुभ योग का पूरा प्रभाव दिखेगा।

क्या कहते हैं ज्योतिषी...
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि इस शुभ योग से कृषि क्षेत्र यानी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। बड़े निवेश और लेन-देन होंगे। मीडिया और वकालात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
- काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि इस शुभ योग से स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं।

इन 6 राशियों को मिलेंगे शुभ फल 
- धनु राशि में बन रहे बुधादित्य योग का शुभ असर वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। इन राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। 
- सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 6 राशियों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी। मेहनत ज्यादा करने पर भी उसका फायदा कम मिल पाएगा।
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!