शुक्र ने बदली राशि, 27 फरवरी तक रहेगा धनु में, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

30 दिसंबर को सुख, सुविधा और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र अपनी राशि बदल चुका है। ये ग्रह वक्री अवस्था में रहते हुए गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 27 फरवरी तक रहेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। इस तरह सूर्य और शुक्र की युति धनु राशि में बनेगी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 12:27 PM IST / Updated: Dec 30 2021, 05:58 PM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने गए हैं जबकि कन्या राशि में नीच के तथा और मीन राशि में उच्च के होते हैं। साल के अंतिम दिनों में शुक्र का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए शुभ और लाभ प्रदान करने वाले सिद्ध हो सकते हैं। आगे जानिए शुक्र ग्रह के राशि बदलने का किस राशि पर कैसा असर होगा… 

मेष राशि: इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा। आर्थिक स्थितियों में मजबूती आएगी। धन का संचय बढ़ेगा। मनचाहे काम मिलने से आपको जोरदार मुनाफा होगा। 

वृष राशि: सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए ये ग्रह परिवर्तन लाभ प्रदान करने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। धन दौलत में इजाफा होने और सभी तरह के सुखों की प्राप्ति के संकेत हैं।

कर्क राशि: काम का दबाब आपके ऊपर बहुत ज्यादा रहेगा जिस कारण से आपको मानसिक परेशानियां रह सकती है। खर्चे बढ़ने की वजह से आपके ऊपर धन का दबाव रहेगा।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय एकदम उपयुक्त रहेगा।

कन्या राशि: सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। जिस कारण से मन परेशान रह सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं को थोड़े समय के लिए टालना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशि: साल के शुरुआती दिनों में पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आपकी रुकी हुई कई योजनाएं पूरी हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि: कामकाज में तनाव रह सकता है। जिसके कारण आपके घर परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में कमी आने के संकेत है।

धनु राशि: करियर में खूब तरक्की और लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होने से आपका मन बहुत कुछ करने को कहेगा। निवेश से अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वालों को धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास योजना पर काम करने के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त होगा।

कुंभ राशि: नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में जोरदार मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपंत्ति से अच्छा खासा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे।

मीन राशि: सुख-सुविधाओं और मान सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कहीं से आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी किस्मत ही पलट जाएगी। इस समय का इंतजार आपको काफी दिनों से था।


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!