29 जनवरी को मकर राशि में शुक्र ग्रह होगा मार्गी, किस राशि पर कैसा होगा असर, जानिए

इन दिनों ग्रहों की स्थितियों में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लगातार एक के बाद एक ग्रह या तो राशि बदल रहे हैं या उदय अथवा अस्त हो रहे हैं। इसी क्रम में चमकीला ग्रह कहा जाने वाला शुक्र 29 जनवरी को मार्गी हो रहा है यानी सीधी चाल चलने लगेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2022 8:13 AM IST

उज्जैन. शुक्र ग्रह मार्गी अवस्था में भ्रमण करते हुए ये ग्रह 27 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिन लोगों की जन्म कुंडली में ये शुभ भाव में होंगे उनके लिए अधिक खुशखबरी है। जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें फल मिलने में थोड़ा और समय लगेगा। शुक्र के मार्गी होने का किस राशि पर कैसा असर होगा, आगे जानिए…

मेष राशि
काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 

वृषभ राशि
सामाजिक पदप्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।

मिथुन राशि
दांपत्य भाव में मार्गी हुए शुक्र आपके लिए अच्छी सफलता दिलाएंगे। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 

कर्क राशि
शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा विशेष करके विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह के लिए भी अवसर अनुकूल रहेगा।
 
कन्या राशि
मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।

तुला राशि
शुक्र के शुभ प्रभावस्वरूप सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि
परिवार में विवादित मामले हल होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। 

धनु राशि
मार्गी शुक्र का शुभ प्रभाव आपमें साहस और ऊर्जा शक्ति की वृद्धि करेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 

मकर राशि
शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च कराएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 

कुंभ राशि
मार्गी शुक्र के अशुभ प्रभाव स्वरूप आपके बिगड़े कार्य बनते जाएंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 

मीन राशि
कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

 

Share this article
click me!