धनु राशि से निकलकर मकर में आया बुध ग्रह, आपकी लाइफ पर भी डालेगा शुभ-अशुभ प्रभाव, ये है राशिफल

सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध 29 दिसंबर, बुधवार को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 6 मार्च तक रहेगा। आमतौर पर ये ग्रह 28 दिन में राशि बदलता है, लेकिन इस बार ये ग्रह लगभग 2 महीने तक एक ही राशि में रहेगा। बुध के मकर राशि में आते ही धनु राशि में बना बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 7:28 AM IST

उज्जैन. बुध ग्रह अभी वक्री अवस्था में है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का युवाओं तथा कार्य व्यापार पर सर्वाधिक असर पड़ता है। बुध के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा, आगे जानिए…

मेष राशि
आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। 

वृषभ राशि
बुध धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। भाग्योन्नति तो होगी ही रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

Latest Videos

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। चर्म रोग दवाओं के रिएक्शन तथा अन्य एलर्जी जैसी बीमारियों से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे।

कर्क राशि
शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें। 

सिंह राशि
गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

कन्या राशि
कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का काफी दिनों से चला आ रहा संकल्प पूर्ण होगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

वृश्चिक राशि
साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 

धनु राशि
आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

मकर राशि
नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर मान सम्मान अर्जित करेंगे।

कुंभ राशि
बुध के कारण कई तरह का उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की भी संभावना रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगा। विवादित मामलें कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता दिखानी होगी। 

मीन राशि
आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरहके सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। 


 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा