14 जनवरी को सूर्य के राशि परिवर्तन से मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, ऐसा होगा देश-दुनिया और आप पर असर

14 जनवरी, शुक्रवार को सूर्य राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा (समय को लेकर ज्योतिषियों में मत भिन्नता है)। मकर राशि में पहले से ही बुध और शनि है। अब सूर्य के आने से इन तीन ग्रहों की युति बनेगी। ये युति देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों की लाइफ पर भी असर डालेगी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 5:03 AM IST

उज्जैन. ज्योतिषीयों का कहना है कि सूर्य और शनि आपस में शत्रु है। इन दो ग्रहों का एक साथ रहना देश-दुनिया और कई राशियों के लिए अशुभ रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य, बुध और शनि की युति अच्छा संकेत नहीं है, जबकि सिर्फ सूर्य और बुध की युति शुभ मानी गई है। इससे व्यापार और व्यवसाय में सफलता हासिल होती है। सूर्य और शनि की युति एक अशुभ योग है।

ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर
इस अशुभ ग्रह स्थिति के कारण लोगों को सफलता हासिल करने में देरी होती है। इस अशुभ स्थिति के कारण देश में राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद हो सकते हैं। देश में बीमारियों का संक्रमण बढ़ने की भी आशंका रहेगी। पिता-पुत्र के संबंध खराब हो सकते हैं। 13 फरवरी को सूर्य के राशि बदलने तक ये तीनों ग्रह एक साथ रहेंगे। इस दिन सूर्य कुंभ राशि में चला जाएगा। वहीं, शनि 28 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। 13 फरवरी तक 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा ग्रहों का असर…

मेष राशि: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि: पारिवारिक रूप से समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत को लेकर खास सावधानी रखनी होगी।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती हैं। करियर के नजरिये से समय ठीक नहीं है।

कर्क राशि: जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

सिंह राशि: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

तुला राशि: स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अचानक परेशानी बढ़ सकती है। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि: माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते है।

धनु राशि: कड़ी मेहनत पर धन लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत काफी बिगड़ सकती है।

मकर राशि: प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नए रिलेशन बनाने से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि: आर्थिक मामले में नुकसान के योग हैं। दुश्मनों से परेशान रहेंगे।

मीन राशि: खर्चे बढ़ सकते हैं। योजनाएं असफल हो सकती हैं।


 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!