Budh Gochar 2022: 1 अक्टूबर तक बुध रहेगा कन्या राशि में, कैसा होगा देश-दुनिया और आप पर असर?

Budh Gochar 2022: 21 अगस्त को बुध ग्रह राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये ग्रह बुद्धि, वाणी और पढ़ाई का कारक है। साथ ही ये ग्रह लेन-देन, निवेश और बिजनेस को भी प्रभावित करता है। इस राशि में ये ग्रह 1 अक्टूबर तक रहेगा।
 

Manish Meharele | Published : Aug 22, 2022 4:58 AM IST / Updated: Aug 22 2022, 11:05 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। वैसे तो ये ग्रह एक राशि में 27 दिन तक रहता है, लेकिन कभी-कभी ये अतिचारी हो जाता है यानी 27 दिन से अधिक भी किसी राशि में रह सकता है। इस बार ये ग्रह 21 अगस्त को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 1 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री भी होगा। बुध के राशि बदलने का प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए बुध के राशि बदलने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों पर कैसा प्रभाव होगा… 


ऐसा होगा देश-दुनिया पर असर…
बुध के कन्या राशि में जाने से इसका प्रभाव बढ़ जाएगा क्योंकि ये बुध के स्वामित्व की ही राशि है। बुध के स्वराशि में होने से शेयर बाजार में स्थिरता के साथ-साथ मंहगाई पर भी रोक लगेगी। साथ ही वकालात और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। खाने-पीने की चीजों के दाम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए ये समय ठीक रहेगा। कहीं-कहीं अतिवृष्टि के योग भी बन सकते हैं। सेहत के नजरिये से भी ये समय ठीक रहेगा। दूध, फल, सब्जी की पैदावार ज्यादा होगी। उद्योगों में उत्पादन अधिक होने से लोगों को फायदा होगा। 

मेष राशि: इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान इन्वेस्टमेंट भी करना होगा। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 

वृषभ राशि: इनकी पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं, वहीं अटका हुआ धन भी मिल सकता है। लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होने के योग बन रहे हैं।
 
मिथुन राशि: इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। ये लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा इस समय हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी ये समय अच्छा है।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को जरूरी कामों के लिए आसपास और साथ के लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है। पैसों की वजह से कोई जरूरी काम रूक सकता है। हालांकि ये स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला इनके पक्ष में आ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े कामों में भी फायदा होगा।

कन्या राशि: इन लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में भी उत्साह रहेगा। इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, करियर में कोई पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा।

तुला राशि: इस राशि को लोग व्यर्थ से विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। इनके लिए ये समय थोड़ा मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। लेन-देन में भी सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आर्थिक उन्नति होगी। करियर को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाएं इस दौरान नया बिजनेस शुरू कर सकती हैं। पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा।

धनु राशि: इस राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि पैसा आते ही खर्च भी हो जाएगा। किसी से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। हर निर्णय सोच-समझकर लें।

मकर राशि: इस राशि वालों को संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कुंभ राशि: बिजनेस में कोई बड़ी डील होने के फायदे के योग बन सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। समय मिला-जुला फल देने वाला है। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि: अपने प्रियजनों से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। धन से जुड़े मामलों में सवधानी रखने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


ये भी पढ़ें-

Aja Ekadashi 2022: अजा एकादशी 23 अगस्त को, सुख-समृद्धि के लिए करें ये 4 काम

 

Aja Ekadashi 2022 Date: कब है अजा एकादशी व्रत? नोट कर लें सही तारीख, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat August 2022: कब है भाद्रपद का पहला प्रदोष व्रत? जानें तारीख, पूजा विधि, मुहूर्त और कथा
 

Share this article
click me!