Budh Gochar November 2022: बुध ने बदली राशि, किसे मिलेगा शुभ और किसे अशुभ फल? जानें राशिफल से

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में नौ ग्रह हैं- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, शुक्र, शनि, राहु और केतु। इनमें से राहु और केतु को छाया ग्रह कहते हैं। इन सभी ग्रहों का असर हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ता है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 13, 2022 8:20 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह कुछ दिनों में तो कोई सालों में एक बार राशि बदलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, सौर मंडर का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध आमतौर पर 27 दिनों में राशि बदलता है। ये ग्रह 13 नवंबर 2022, रविवार को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में आ चुका है। ये बुध के शत्रु ग्रह मंगल की राशि है। बुध इस राशि में 2 दिसंबर तक रहेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए 12 राशियों पर बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव…

मेष राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ लोग डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। इस राशि के लोगों को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। समय मिला-जुला रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों पर बुध के राशि परिवर्तन का कोई खास असर नहीं होगा। इस राशइ के लोगों को पुरानी मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। निवेश के लिए समय ठीक है। भविष्य में इसका शुभ फल मिलेगा।

मिथुन राशि 
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह ही है। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय ठीक रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों पर बुध का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। पुराने अटके हुए काम इस समय पूरे होंगे। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के योग भी इस समय बन सकते हैं। 

सिंह राशि 
इस राशि के लोगों को हर काम सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। छोटी-सी लापरवाही बढ़ा नुकसान करवा सकती है। विवादों में पड़ने जैसे कोई भी काम न करें।

कन्या राशि 
इस राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन को कोई बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। अटके हुए कामों को गति मिलेगी।

तुला राशि 
इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। कोई अच्छी खबर सुनकर आपके साथ-साथ परिवार वाले भी खुशी से झूम उठेंगे। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि 
अब बुध इसी राशि में रहेगा। इस वजह से बुध लाभ की स्थिति बना सकता है। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए समय पक्ष का रहेगा।

धनु राशि 
इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के मामलों में किसी पर अंधा विश्वास न करें। कुछ आर्थिक परेशानियां भी आ सकती है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

मकर राशि 
बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिजनों की मदद से हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे। बड़े संपर्कों का लाभ इस समय मिल सकता है। 

कुंभ राशि 
इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि बदलना अच्छा साबित होगा। इनके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। आत्मविश्वास भी चरम स्थिति पर रहेगा। पुराने कामों में गति देखकर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

मीन राशि 
इस राशि के लोगों के घर-परिवार में कोई शुभ प्रसंग आ सकता है। बड़े काम भी आसानी से होता चले जाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप तनावमुक्त अनुभव करेंगे। ये समय अनुकूल साबित होगा।


ये भी पढ़ें-

Aries Yearly Horoscope 2023: मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा साल 2023, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Taurus Horoscope 2023: साल 2023 में राहु के कारण परेशान रहेंगे वृष राशि वाले, लेना पड़ सकता है कर्ज

Gemini Horoscope 2023: साल 2023 में मिथुन राशि पर रहेगा शनि का प्रभाव, सेहत को लेकर रहें सावधान
 

Share this article
click me!