Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अपना अलग-अलग महत्व बताया गया है। ये सभी ग्रह किसी न किसी रूप में हमें प्रभावित जरूर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन ग्रहों को विभिन्न पद दिए गए हैं। जैसे सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल को सेनापति कहा जाता है।

Manish Meharele | Published : Jul 15, 2022 7:00 AM IST / Updated: Jul 15 2022, 01:37 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इस ग्रह को वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। ये ग्रह अन्य ग्रहों के साथ मिलकर शुभ-अशुभ योग भी बनाता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 16 जुलाई, शनिवार की रात बुध ग्रह राशि परिवर्तन (Budh Gochar 2022) कर कर्क में प्रवेश करेगा, यहां ये ग्रह 31 जुलाई तक रहेगा। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को बहुत अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां… 

कन्या राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। इनका प्रमोशन और मनचाही जगह तबादला होने के योग इस समय बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में है, उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जो लोग बिजनेस कर रहे है उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी कोई बड़ा पद संगठन द्वारा दिया जा सकता है।

सिंह राशि 
इस राशि वालों को कोई अच्छी खबर बुध के राशि परिवर्तन से चलते मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई समस्या का निदान भी इस समय हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने के लिए भी ये समय अनुकूल है। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में हर तरह का सुख आपको इस दौरान मिलेगा।

मकर राशि
बुध ग्रह का कर्क राशि में जाना मकर राशि वालों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कार्यों के चलते इनका मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है जिससे धन लाभ के योग भी बनेंगे। शेयर मार्केट में अटका हुआ पैसा मिलने से राहत की सांस लेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी जिससे बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती
 

Share this article
click me!