Budh Gochar July 2022: 2 जुलाई को बुध बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Published : Jul 01, 2022, 03:16 PM IST
Budh Gochar July 2022: 2 जुलाई को बुध बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सार

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है। ये सभी समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है।

उज्जैन. आकाश मंडल के 9 ग्रहों में से बुध भी एक है। इस ग्रह को आकाश मंडल का राजकुमार कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये चंद्रमा का पुत्र भी है। इस बार ये ग्रह 2 जुलाई को राशि परिवर्तन कर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 16 जुलाई तक रहेगा। मिथुन राशि में पहले से सूर्य भी स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। कुछ राशियों पर बुध के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए इन राशियों के बारे में… 

वृषभ राशि
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के लिए ये समय भाग्यशाली रहने वाला है। इन्हें अचानक धन लभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में योजनाएं सफल होती नजर आ रही है। लव लाइफ के लिए ये समय बेहतर रहेगा। अचानक कोई बड़ी डील हो सकती है जो भविष्य में फायदा पहुंचाने वाली रहेगी।

सिंह राशि 
इस राशि के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। बुध ग्रह इस राशि के 11वे भाव में रहेगा, जो आय से संबंधित है। इस राशि के लोगों की आय में इजाफा हो सकता है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और समस्याएं भी दूर होंगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। बिजनेस में भी अच्छी डील मिलने की संभावना है। इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। अगर किसी से कोई विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म हो सकता है। 

कन्या राशि 
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। बुध का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के 10वें भाव में होगा जो बिजनेस और जॉब से संबंधित है। इस राशि वाले बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में भी फायदे को योग बन रहे हैं। बिजनेस को बढ़ाने की योजनाएं इस समय पूरी हो सकती है। धन लाभ के भी पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।

मकर राशि 
इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सभी कामों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। किस्मत आपका हर कदम पर साथ देगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूती होगी। उधार दिया हुआ पैसा या काफी समय से अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। लव लाइफ की मुश्किलें भी दूर होंगी और बच्चों की सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
 

ये भी पढ़ें-

जुलाई 2022 में बुध ग्रह 3 बार बदलेगा राशि, शनि और गुरु की बदलेगी चाल, राशियों पर ऐसा होगा असर

July 2022 Monthly Horoscope: मेष और कर्क वालों को होगा धन लाभ, इस राशि वाले ज्यादा खर्च होने से रहेंगे परेशान


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम