Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से बढ़ सकती हैं इन 3 राशि वालों की परेशानियां

Published : Jul 28, 2022, 03:43 PM IST
Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से बढ़ सकती हैं इन 3 राशि वालों की परेशानियां

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सबसे तेज गति से राशि बदलने वाला ग्रह चंद्रमा है। इसके बाद नंबर आता है बुध का। इस महीने में बुध 2 बार राशि बदल चुका है और तीसरी बार राशि बदलने वाला है।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह ने 2 जुलाई को राशि बदली थी। इसके बाद 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश किया था। 31 जुलाई को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के सिंह राशि में जाने से सभी लोगों पर इसका प्रभाव प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए राशि परिवर्तन शुभ रहेगा तो कुछ के लिए परेशानी बढ़ाने वाला। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन से किन लोगों की समस्या बढ़ सकती है…

वृषभ राशि
बुध के सिंह राशि में जाने से इस राशि वालों की परेशानी थोड़ी बढ़ सकता है। हालांकि ज्यादा चिंता की बात नहीं है, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। इस राशि वाले इस समय कोई बड़ा सौदा न करें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि
इस राशि वाले विद्यार्थियों को इस समय थोड़ा संभलकर रहना होगा। सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें, पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। नियमित रूप से चेकअप करवाते रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी अंधा भरोसा न करें, नहीं तो कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि
इस राशि के लोग बुध के राशि परिवर्तन से बड़े संकट में फंस सकते हैं। हालांकि ये संकट कुछ ही समय के लिए रहेगा। इस राशि के लोगों को पुलिस से जुड़े मामलों में हाथ नहीं डालना चाहिए। अनैतिक कामों से दूर रहें नहीं तो इसका बुरा असर निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ये समय आपके पक्ष में नहीं है। इसलिए भूलकर भी कोई बड़ा निर्णय इस समय न लें तो बेहतर रहेगा।
 

ये भी पढ़ें...

Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल

Sawan 2022: सावन में करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

Sawan 2022: सावन में रोज ये 1 चीज शिवजी को चढ़ाने से कंगाल भी बन सकता है धनवान

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स