Budh Vakri 2022: 2 अक्टूबर तक बुध रहेगा वक्री, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से

Published : Sep 12, 2022, 03:20 PM IST
Budh Vakri 2022: 2 अक्टूबर तक बुध रहेगा वक्री, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान? जानें राशिफल से

सार

Budh Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह को एक विशेष पद दिया है जैसे सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है मंगल को सेनापति। उसी तरह बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह 23 दिनों में राशि बदलता है।  

उज्जैन. हमारे जीवन पर हर ग्रह अपना प्रभाव डालता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। 10 सितंबर से बुध ग्रह अपनी ही राशि कन्या में वक्री हो चुका है यानी टेढ़ी चाल चलने लगा है। इस अवस्था में ये ग्रह 2 अक्टूबर तक रहेगा। बुध की चाल में परिवर्तन होने से सभी लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किसी राशि पर बुध के वक्री होने का क्या प्रभाव होगा…

मेष राशि
बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई धोखा हो सकता है। ये लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए समय ठीक रहेगा। 

वृषभ राशि
पांचवें भाव में बुध के वक्री होने से इस राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक हहेगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होने के योग बनेंगे। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक है।

मिथुन राशि
इस राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेकिन ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना मामला फिर से आपको परेशान कर सकता है। गलत निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि 
बुध ग्रह के चाल बदलने से इस राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आपको भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है। उन्हें अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। करियर से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
बुध ग्रह का चाल बदलना इस राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

तुला राशि
इस राशि वालों के लिए बुध सामान्य फल देने वाला रहेगा। लेकिन फिर भी इन्हें अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति इस समय बन सकती है। 

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। इससे इनके घर में शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अधूरे काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि 
बुध का वक्री होना इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें प्रमोशन मिल सकता है और बिजनेस में कोई बड़ी डील भी हो सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा भी इस दौरान मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि
इस राशि वालों को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। अगर विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो वो काम भी पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए बुध का चाल बदलना मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आप काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। लेकिन दूसरों की मदद से ये काम पूरे हो जाएंगे। आपको धैर्य से काम लेना होगा।

मीन राशि 
बुध का वक्री होना इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापारियों को इस दौरान कोई बड़ा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता इस दौरान मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

Navratri 2022: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें घट स्थापना की विधि, शुभ मुहूर्त, आरती व अन्य बातें


Navratri 2022: ये हैं देवी के 10 अचूक मंत्र, नवरात्रि में किसी 1 के जाप से भी दूर हो सकती है आपकी परेशानियां

Navratri 2022: एक साल में कितनी बार और कब-कब मनाया जाता है नवरात्रि पर्व? जानें गुप्त नवरात्रि का रहस्य
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम