Shukra Gochar 2022: 7 अगस्त तक मिथुन राशि में रहेगा शुक्र, आपकी लाइफ पर भी डालेगा असर, क्या कहता है राशिफल?

Published : Jul 13, 2022, 04:11 PM IST
Shukra Gochar 2022: 7 अगस्त तक मिथुन राशि में रहेगा शुक्र, आपकी लाइफ पर भी डालेगा असर, क्या कहता है राशिफल?

सार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि ये भोग-विलास और सुख-सुविधाओं का स्वामी है साथ ही ये वैवाहिक जीवन पर भी व्यापक रूप से असर डालता है। ये ग्रह सभी 12 राशियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।

उज्जैन. शुक्र ग्रह 13 जुलाई को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश चुका है। मिथुन राशि में पहले से ही बुध और सूर्य स्थिति है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। शुक्र ग्रह इस राशि में 6 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान ये सभी की लाइफ पर असर डालेगा। किसी के लिए ये प्रभाव शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन… 

मेष राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त होगा। इनके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय लिए गए फैसले भविष्य में सही साबित होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्यशैली में भी सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को कोई कीमती उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि बिजनेस के मामलों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। 

मिथुन राशि
निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा लाभ होता नजर आ रहा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। पढ़ाई में कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

कर्क राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। जो लोग विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव वाली रहेगी लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। माता की सेहत को लेकर ध्यान रखें।

सिंह राशि
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके काम से खुश होकर अधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापस मिल सकता है। जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि
इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विपरीत स्थितियों में अपने लोगों को आपको पूरा साथ मिलेगा। पैतृक बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। लेकिन नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए नहीं तो किसी मामले में उलझ सकते हैं। 

तुला राशि
शुक्र के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई पुराना रोग अगर परेशान कर रहा है तो उसमें भी आराम मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

धनु राशि
वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अपेक्षा से अधिक बेहतर रहेगा। आप अधिकारियों को इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में भी फायदे के योग इस समय बन रहे हैं। 

मकर राशि
इस राशि के लोगों को पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी किसी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि
इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बिल्कुल अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए ये समय बिल्कुल सही है। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति भी इस समय मजबूत रहेगी। 

मीन राशि 
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। बिजनेस को लेकर थोड़ा सावधान रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। बनता हुआ काम अटक सकता है। सरकारी नौकरी वालों को इस दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: शिव पूजा में की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, महादेव को ये चीजें भूलकर भी न चढ़ाएं


Sawan 2022: सावन में 2 बड़े ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे वक्री, इन कारणों से भी इस बार खास रहेगा ये महीना

Sawan 2022: 29 दिन के सावन में पा सकते हैं जीवन भर की खुशियां, शिव पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 चीजें
 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम