Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। बुध ग्रह भी इनमें से एक है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि और मीन नीच राशि है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।

Manish Meharele | Published : Jul 3, 2022 11:28 AM IST

उज्जैन. बुध ग्रह को बुद्धि, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक माना जाता है। इस ग्रह को आकाश मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ये ग्रह 2 जुलाई को वृष से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। मिथुन में पहले से ही सूर्य भी स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का योग बनेगा। सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि को शुभ फल मिलेंगे और किसे परेशान होना पड़ेगा…

मेष राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने या कोई बड़ी डील करने के लिए समय अनुकूल है। धर्म और आध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सपलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। ये समय इनके लिए भाग्यशाली रहेगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदे के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में योजनाएं सफल होती नजर आ रही हैं। समय आपके अनुकूल है। 

मिथुन राशि
कोई परेशानी लंबे समय से बनी हुई है तो उसका अंत हो सकता है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति होगी। विवाह से जुड़ी बातों में सफलता मिलेगी, जिससे घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कोट-कचहरी में यदि कोई मामला उलझा है तो वो खत्म हो सकता है।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों का विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है। पढ़ाई से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन प्रयास भरपूर करने होंगे। नौकरी में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

सिंह राशि
बिजनेस में कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ भी पूरा-पूरा मिलेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। इनकम बढ़ने से खुशियों में भी इजाफा होगा, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और समस्याएं भी दूर होंगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। 

कन्या राशि 
बिजनेस को बढ़ाने की योजनाएं इस समय पूरी हो सकती है। धन लाभ के भी पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। इस राशि वाले बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अगर कहीं पैसा अटका है तो भी इस दौरान मिल सकता है। समय आपके पक्ष में बना हुआ है।

तुला राशि
सेहत से जुड़े मामलों में सावधान रहें, नहीं तो लापरवाही भारी पड़ सकती है। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ऑफिस में कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है।

धनु राशि
इस राशि के लोग यदि जमीन-जायदाद या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय ठीक है, इसमें फायदा ही होगा। लेकिन इस समय किसी भी साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मकर राशि 
लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। लव लाइफ की परेशानियां भी दूर होंगी। बच्चों की सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बुध का राशि परिवर्तन सभी कामों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में अचानक कोई बड़ा पद मिल सकता है और अधिकारी भी आपके खुश रहेंगे। 

कुंभ राशि
प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य बढ़ सकता है। राजनेताओं से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। 

मीन राशि
अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए शासन-प्रशासन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से फायदा होता नजर आ रहा है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कामों की सराहना होगी। अपनी योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें,जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-

Weekly Tarot Horoscope 4 से 10 जुलाई 2022: वृष-कर्क वाले रखें सेहत का ध्यान, इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 जुलाई 2022: मेष-धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, ये रहें सावधान

 

Share this article
click me!