Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा

Published : Jul 04, 2022, 05:56 PM IST
Shani Vakri 2022: 12 जुलाई को शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों का आने वाला समय हो सकता है अच्छा

सार

ज्योतिष शास्त्र में शनि का विशेष महत्व है। शास्त्रों में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। शनि अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा और बुरे कर्म करने वालों का बुरा फल प्रदान करते हैं।  

उज्जैन. शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने गए इस कारण से इनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। शनि हर ढाई साल में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस प्रकार किसी एक राशि में दोबारा से शनि के आने के लिए करीब 30 वर्षों का समय लगता है। बीच-बीच में शनि वक्री हो जाते हैं यानी उल्टी चाल चलने लगते हैं ऐसे में ये कई बार पलट कर पीछे की ओर आ जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार साल में एक बार ये स्थिति जरूर बनती है। आगे जानिए इस बार कब होगा शनि वक्री…

लगातार बदल रही है शनि की चाल
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की चाल में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 29 अप्रैल को शनि ने मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश किया था फिर 5 जून को ये ग्रह वक्री हुआ और अब 12 जुलाई को वक्री अवस्था में शनि मकर राशि में प्रवेश करेगा। 23 अक्टूबर तक शनि वक्री यानी उल्टी चाल ही चलेंगे। इसके बाद मार्गी होकर 7 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में पुन: प्रवेश करेंगे। शनि 12 जुलाई को जब मकर राशि में प्रवेश करेगा तो इससे इन 3 राशि वालों की परेशानी में कमी आ सकती है। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

वृश्चिक वालों को नौकरी में मिलेंगे बेहतर अवसर
शनि के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि वालों की समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। इनकी योजनाएं जो लंबे समय से अटकी हुई थी वो पूरी हो सकती हैं। नौकरी में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के योग भी इस समय बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है।

कुंभ वालों को मिलेगा मान-सम्मान
कुंभ राशि वालों को शनि के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिल सकते हैं। इन्हें अपने कामों में सफलता मिल सकती है। ये शनि की ही राशि है, इसलिए इनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से चलते मान-सम्मान भी मिलेगा। ये अच्छे संकेत है इनके भविष्य के लिए। धन लाभ भी हो सकता है। 

मीन वालों को पैतृक संपत्ति से होगा फायदा
मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि का मकर राशि में जाना शुभ रहेगा। इन्हें पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। बिजने में भी अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय शुभ फल देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar July 2022: 16 जुलाई तक मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य योग, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

 

Weekly Tarot Horoscope 4 से 10 जुलाई 2022: वृष-कर्क वाले रखें सेहत का ध्यान, इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 जुलाई 2022: मेष-धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, ये रहें सावधान


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम