Shani Gochar 2023: शनि के राशि बदलने से बनेगा ये राजयोग, चमक जाएगी 3 राशि वालों की किस्मत

Published : Nov 29, 2022, 09:19 AM IST
Shani Gochar 2023: शनि के राशि बदलने से बनेगा ये राजयोग, चमक जाएगी 3 राशि वालों की किस्मत

सार

Shani Gochar 2023: शनि ग्रह को आमतौर पर अशुभ ग्रह माना जाता है क्योंकि इसकी दृष्टि जिस भी राशि पर होती है, उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। कुछ विशेष स्थितियों में शनि शुभ योग भी बनाता है।   

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा जाता है यानी न्याय करने वाला ग्रह। व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। यही कारण है कि बुरे काम करने वाले लोग शनिदेव का नाम सुनते ही डरने लगते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। ये जिस राशि में होता है, उसके आगे और पीछे वाली राशि पर भी अपना प्रभाव डालता है। वर्तमान में ग्रह मकर राशि में है। साल 2023 (Shani Gochar 2023) के पहले ही महीने में ये ग्रह राशि बदलेगा। ऐसा होते ही एक शुभ योग का निर्माण होगा। आगे जानिए शनि कब राशि बदेलगा और इससे कौन-सा शुभ योग बनेगा…

जनवरी 2023 में शनि बदलेगा राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान में शनि ग्रह मकर में स्थित है। ये शनि की स्वयं की राशि है। जनवरी 2023 की 17 तारीख को शनि राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। ये भी शनि के स्वामित्व की राशि है। यानी ये कहा जा सकता है कि शनि अपने एक घर से निकलकर दूसरे घर में प्रवेश कर रहा है। कुंभ राशि में शनि का होना शुभ माना जाता है। 

शनि के परिवर्तन से बनेगा ये शुभ योग
17 जनवरी 2023 को जैसे ही शनि ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा, शश महापुरुष नाम का राजयोग बनेगा। इस योग को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र स्थान पर हो यानि किसी कुंडली में लग्न अथवा चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें या दसवें स्थान में तुला, मकर या कुंभ राशि में स्थित हो तो शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। ऐसी ही स्थिति शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर बनेगी।

इन राशियों को मिलेगा फायदा
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा, जिसका फायदा 3 राशि वालों को जरूर मिलेगा। ये राशिया हैं मिथुन, तुला और धनु। इन तीनों राशियों पर से शनि की दृष्टि हटेगी और इन्हें शश महापुरुष राजयोग के शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ समय से इनके जीवन में जो परेशानियां बनी हुई हैं, वो दूर हो सकती हैं। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बेहतरीन अवसरों की प्राप्त होगी। 
 

ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?


Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम