Shani Gochar July 2022: आज शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, साल 2022 के अंत तक ये 5 राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री

शनि को रहस्यमयी ग्रह कहा जाता है। ये ग्रह ही मानव जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है। जब ये ग्रह किसी राशि पर टेढ़ी नजर रखता है तो उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं और वहीं जब ये किसी राशि पर प्रसन्न होता है तो उसके वारे-न्यारे कर देता है।

Manish Meharele | Published : Jul 11, 2022 6:14 AM IST / Updated: Jul 12 2022, 08:59 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। शनि  29 अप्रैल को राशि बदलकर मकर से कुंभ में आया था। इसके बाद ये ग्रह 4 जून को वक्री हो गया यानी टेढ़ी चाल चलने लगा। अब वक्री स्थिति में ही ये ग्रह 12 जुलाई (Shani Gochar July 2022) को पुन: मकर राशि में प्रवेश करेगा। 23 अक्टूबर तक शनि वक्री यानी उल्टी चाल ही चलेंगे। इसके बाद मार्गी होकर 7 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में पुन: प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा। आपके लिए शनि का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा, जानिए राशिफल से… 

ये 5 राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री...

सिंह राशि

इस राशि के लिए वक्री शनि शुभ फल देने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। बिजनेस के लिए की गई यात्राएं सफल और फायदेमंद साबित होंगी। इस समय भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। नौकरी में मनचाहा परिवर्तन होने से प्रसन्न बनी रहेगी। इस राशि के लोग धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली रहेगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा भी सुखमय रहेगी।

मकर राशि
इस राशि के लोग बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय इस समय ले सकते हैं, जिससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी नौकरी के लिए दिया गया आवेदन स्वीकार हो सकता है। धर्म और आध्यात्म की रूचि बढ़ेगी। विवाद की स्थिति बनने से पहले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Latest Videos

कुंभ राशि
इस राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन कई कामों में सफलता दिला सकता है। ये शनि के स्वामित्व की ही राशि है, इसलिए इनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों से चलते मान-सम्मान भी मिलेगा। ये अच्छे संकेत है इनके भविष्य के लिए। धन लाभ की स्थिति बनती नजर आ रही है। 

मीन राशि
इस राशि वालों को बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय शुभ फल देने वाला रहेगा।

इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें...

मेष राशि

शनिदेव के मकर राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों के जीवन में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इन्हें बिजनेस में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन इस दौरान बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें। व्यापार में नई डील करते समय कागजात अच्छे से पढ़ लें। 

वृषभ राशि
वक्री शनि इस राशि के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन लोगों की रूचि धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगी। इस समय आपके निर्णय भविष्य के लिए सही साबित होंगे। लेकिन अपनी गुप्त योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं, नहीं तो बात लीक हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। 

मिथुन राशि
आठवें भाव का शनि इस राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन लोगों के सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद गहरा सकता है। क्रोध में आकर कोई गलत निर्णय न लें। हर काम सोच-समझकर करें।

कर्क राशि
शनि के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बिजनेस में काम पहले से बेहतर होगा, लेकिन पार्टनरशिप करने से बचें। अगर किसी सरकारी काम के लिए टेंडर डाला है तो वो आपको मिल सकता है। दुश्मन आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए शनि का राशि परिवर्तन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। इनके सामने कोई नई चुनौती आ सकती है। इन्हें अपना लक्ष्य पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधों में भी परेशानी आ सकती है। अधिकारियों की बात मानना ठीक रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। 

तुला राशि
शनि के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। कोई अप्रिय समाचार भी इस दौरान मिल सकता है। परिवार में किसी की सेहत के लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उधार दिया पैसा वापस मिलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। संतान की पढ़ाई परेशानी का कारण बन सकती है। 



ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?


Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिव पूजा, आज ही नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट

Sawan 2022: कितने दिनों का होगा सावन, कब से कब तक रहेगा, 4 सोमवार को कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?
 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts