Shukra Gochar 2022: गणेश चतुर्थी पर ये ग्रह बदलेगा राशि, गजानन की कृपा से इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ

Published : Aug 26, 2022, 05:42 PM IST
Shukra Gochar 2022: गणेश चतुर्थी पर ये ग्रह बदलेगा राशि, गजानन की कृपा से इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ

सार

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं जो हमारे जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। शुक्र ग्रह भी इनमें से एक है। ये ग्रह हर 23 दिनों में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 31 अगस्त यानी गणेश चतुर्थी पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी ग्रह के शुभ फल से जीवन में सुख-समृद्धि, सौंदर्य, संगीत, कला और आनंद की प्राप्ति होती है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। इस बार ये ग्रह 31 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। हालांकि सिंह शुक्र की शत्रु राशि है, लेकिन फिर कुछ राशि वालों को इस राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं। इन लोगों के जीवन में अचानक खुशियां ही खुशियां आएंगी और पैसों से संबंधित फायदा भी होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…
 


मेष राशि 
इस राशि के लोग जो कला से संबंध रखते हैं, उनके लिए ये राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इससे उनके करियर में अचानक बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगर वे किसी मुसीबत में हैं तो वो भी दूर हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। इन लोगों को अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिलने की पूरी-पूरी संभावना बनी रही है। 



वृषभ राशि 
इस राशि के लोग अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। साथ-साथ जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी मनचाही सफलता इस दौरान मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर ये समय इस राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि 
इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार वाले भी आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार कर लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Kushgrahani Amavasya 2022: भाद्रपद अमावस्या पर तोड़ी जाती है ये पवित्र घास, शुभ कामों में होता है इसका उपयोग


Shani Amavasya 2022: अचूक हैं ये 8 उपाय, 27 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या पर कोई भी 1 करें

Shani Amavasya August 2022: 27 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये 4 उपाय, बचे रहेंगे परेशानियों से
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम