Shukra Gochar 2022: 7 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

Published : Aug 03, 2022, 03:20 PM IST
Shukra Gochar 2022: 7 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र एक शुभ ग्रह है। ये ग्रह भौतिक सौंदर्य, भोग विलास, सुखी जीवन, कला, शोहरत, संपन्नता आदि का कारक माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है उसे हर तरह का सुख प्राप्त होता है।

उज्जैन. शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। मीन इसकी उच्च राशि जबकि कन्या नीच राशि कहलाती है। शुक्र ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। कभ-कभी ये समय ऊपर-नीचे हो सकता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 7 अगस्त को ये कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मेष राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए कामों में गति आ सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

वृषभ राशि
ये शुक्र के स्वामित्व की ही राशि है। इस राशि के लोगों की लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। किसी ऐसी जगह से पैसा आ सकता है, जहां से आप उम्मीद छोड़ चुके थे। विदेश यात्रा के योग भी इस दौरान बन रहे हैं।

मिथुन राशि 
इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के लोगों को नौकरी में शानदार फायदा होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लाथ ही इनके अनुभव का लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। 

कन्या राशि
इस राशि वालों को शुक्र के बदलाव से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए ये समय एकदम ठीक है। निकट भविष्य में इस समय किए गए अच्छे कामों का परिणाम मिल सकता है।

तुला राशि
शुक्र के शुभ प्रभाव के चलते इस राशि वालों को नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। इन्हें इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। ऑफिस में इनके द्वारा किए प्रयासों से अधिकारी इनसे खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: ये है शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय, सावन में कभी भी कर सकते हैं


Sawan 2022: जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए और उसका कारण

Sawan 2022: यहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, तब से आज तक नहीं बूझी इस हवनकुंड की अग्नि
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम