31 साल के अमेरिकन एक्टर Moses Moseley का कार में मिला शव, पुलिस को सुसाइड का शक, की जा रही जांच

Published : Feb 03, 2022, 07:59 AM IST
31 साल के अमेरिकन एक्टर Moses Moseley का कार में मिला शव, पुलिस को सुसाइड का शक, की जा रही जांच

सार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अमेरिकन एक्टर मोसेस जे मूसले का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर फैन्स काफी दुखी है और उनके प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अक्सर अच्छी और बुरी खबरें सुनने को मिलती है। एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अमेरिकन एक्टर मोसेस जे मूसले (Moses J Moseley) का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर फैन्स काफी दुखी है और उनके प्रति शोक व्यक्त कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो मोसेस की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। उनकी बॉडी जोर्जिया के स्टॉकब्रिज से एक कार में पाई गई। उनके परिवारवालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी। अपनी एक्टिंग से बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग बनाने वाले मूसले की मौत की खबर जैसे ही सामने आई फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 


जांच में जुटी पुलिस
सामने आ रही खबरों की मानें तो जब उनकी कार को ट्रैक किया तब कहीं जाकर उनका शव मिला। बताया का रहा है उनकी बॉडी पर गोली लगी है। हालांकि, अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि ये हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। 31 साल मोसेस के मैनेजर ने बताया ‌कि जो लोग मूसा से मिल चुके हैं, वो जानते होंगे कि वो काफी दयालु और मिलनसार व्यक्ति थे। वो बहुत टैलेंटेड थे। काम और जिंदगी के लिए बेहद उत्साहित रहते थे। दोस्ती को अच्छे से निभाते थे लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं हैं। इतना ही नहीं चैनल एएमसी ने भी ट्विटर पर एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है। साथ ही दोस्त और फैंस भी सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


इस किरदार से जीता था दिल
मोसेस ने 2010 में मॉडलिंग और एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने द हंगर गेम्स: कैचिंग फायर, द इंटर्नशिप, और जॉयफुल नॉइज जैसी फिल्मों में काम किया था। 2012 में एएमसी के द वॉकिंग डेड में लीड रोल प्ले कर फैन्स के दिलों में उन्होंने खास जगह बनाई थी। उन्होंने मिकोन में एक पालतू जॉम्बी का रोल प्ले किया था। मूसा ने द वॉकिंग डेड, वॉचमेन और क्वीन ऑफ द साउथ जैसे शो में काम किया था। 2017 की फिल्म अटैक ऑफ द सदर्न फ्राइड जॉम्बीज में उनकी जबरदस्त एक्टिंग काफी चर्चा में रही थी।  

 

ये भी पढ़ें
बैकलेस कपड़ों में Kareena Kapoor संग दिखी Malaika Arora तो हवा में उड़ी ड्रेस से  Shilpa Shetty हुई परेशान

दादी की गोद में मुस्कुराता दिखा Kapil Sharma का बेटा, गले लगती नजर आई 2 साल की बेटी Anayra

Celebs Spotted: गुलाबी दुपट्टा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आई Mouni Roy, खुले बालों में दिखी खूबसूरत

TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस Rupali Ganguly इस खूबसूरत घर में रहती है पति और बेटे के साथ, अंदर से दिखता है ऐसा

Ankita Lokhande संस्कारी बहू बन ससुरालवालों के साथ की पूजा-पाठ, बोलीं-नए बंधन के साथ नया कुछ रही हूं सीख

Shamita Shetty Birthday: छोटी बहन की इस चीज से लगता था Shilpa Shetty को डर, खुद किया था सालों बाद खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?