सुपरहीरो बन Angelina Jolie भारत में छाईं, Eternals ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Published : Nov 06, 2021, 03:26 PM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 03:27 PM IST
सुपरहीरो बन Angelina Jolie भारत में छाईं, Eternals ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

सार

हॉलीवुड फिल्म इटर्नल्स (Eternals) मार्वल की दुनिया में नये सुपरहीरोज की एंट्री करानेवाली फिल्म है। इस फिल्म में एक साथ 10 सुपरहीरो नजर आ रहे है। भारत में फिल्म उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

मुंबई. एंजेलिना जोली (Angelina Jolie), सलमा हायक (Salma Hayek) और कुमैल ननजियानी (Kumail Nanjiani ) की फिल्म इटर्नल्स (Eternals) भारत में उम्मीद से बेहतर बिजनेस कर रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म इटर्नल्स ने पहले दिन 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। जाने-माने फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इटर्नल्स के पहले दिन की कमाई के बारे में बताया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी। 

भारत में इस फिल्म की टक्कर सूर्यवंशी (Sooryavanshi) से है। सूर्यवंशी’ ने पहले दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि इटर्नल्स ने पहले दिन 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। तरण आदर्श ने इंटर्नल्स को लेकर बताया कि सूर्यवंशी और 'अन्नात्थे' ( Annaatthe ) का मुकाबला करते हुए मार्वल मूवी ने 7.35 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 1400 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

ग्लोबल कलेक्शन 130 मिलियन डॉलर होने की उम्मीद

वहीं वैराइटी.कॉम की मानें तो मार्वल मूवी की शुरुआती विकेंड में नॉर्थ अमेरिका में 55 मिलियन डॉलर कमाई की उम्मीद है। वहीं ग्लोबल कलेक्शन 130 मिलियन डॉलर के आसपास रहने की उम्मीद है।

10 नये सुपरहीरोज की एंट्री 

इटर्नल्स फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में नये सुपरहीरोज की एंट्री कराई गई है। लोगों की चहेती एंजेलिना जोली, सलमा हायक सुपरहीरोज के किरदार में नजर आ रही हैं। किट हैरिंगटन और कुमैल ननजियानी भी इटर्नल्स में एक्शन करते दिख रहे हैं। हॉलीवुड की इस मूवी में एक साथ 10 नए सुपरहीरोज नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को ऑस्कर विनर निर्देशक क्लोई जाओ ने डायरेक्ट किया है। मार्वल की दुनिया में एक साथ इतने सुपरहीरोज की एंट्री एक नई दुनिया में दर्शकों को ले जा रहे हैं।

अन्नात्थे 100 करोड़ के क्लब में हुआ शामिल

बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) की फिल्म 'अन्नात्थे' ( Annaatthe ) दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दो दिन में भी फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो चुकी है।

और पढ़ें:

Sooryavanshi First Day Collection: अक्षय की सूर्यवंशी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, तोड़ा गोल्ड का रिकॉर्ड

Sooryavanshi ने इशारों-इशारों में किया Singham 3 का ऐलान , इस बार यहां धमाका करेंगे Ajay Devgn

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम