74 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का हुआ निधन, 1 हफ्ते से जूझ रही थी कोरोना से

Published : Apr 11, 2020, 12:33 PM IST
74 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का हुआ निधन, 1 हफ्ते से जूझ रही थी कोरोना से

सार

ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वो 74 साल की थीं। हिलेरी हॉरर फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' के लिए जानी जाती हैं।

मुंबई. ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वो 74 साल की थीं। हिलेरी हॉरर फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिलेरी के बेटे एलेक्स विलियम्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलेक्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो पिछले हफ्ते से कोविड-19 से जूझ रही थीं। 

1968 में एक्ट्रेस ने शुरू किया था करियर

बता दें, हिलेरी का जन्म इंग्लैंड के लीवरपूल में हुआ था। साल 1974 में हिलेरी ने टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी। 1989 में उनका तलाक हो गया था।  1968 में हिलेरी ने मिशेल रीव्स की फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। एक्टिंग से दूर होने के बाद हीथ ने 'एन ऑफुली बिग एडवेंचर' और 'नील बाय माउथ' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

PREV

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस