चार साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस, 15 साल की उम्र में हुआ निधन

Published : Feb 17, 2020, 04:53 PM IST
चार साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस, 15 साल की उम्र में हुआ निधन

सार

हॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट निकिता पर्ल वेलिग्वा की महज 15 साल की उम्र में मौत हो गई। निकिता पर्ल डिज्नी की 'क्वीन ऑफ काटवे' में काम कर चुकी हैं। वो 2016 से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं।

मुंबई. हॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट निकिता पर्ल वेलिग्वा की महज 15 साल की उम्र में मौत हो गई। निकिता पर्ल डिज्नी की 'क्वीन ऑफ काटवे' में काम कर चुकी हैं। वो 2016 से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं। जो साल भर पहले ठीक हुआ था। 2019 में उन्हें दूसरा ट्यूमर डाइग्नोस हुआ। लेकिन इस बार निकिता नहीं बच सकीं। वेलिग्वा इस साल ग्याजा हाई स्कूल में सीनियर ईयर की स्टूडेंट थीं।  

इस क्लास में थी निकिता  

विदेशी मीडिया की मानें तो  डायरेक्टर मीरा नायर ने शूटिंग के दौरान वेलिग्वा की मदद करने और उनके इलाज के लिए फंड भी जुटाया था। निकिता ने फिल्म में ग्लोरिया नाम का किरदार निभाया था। जो लीड कैरेक्टर फिओना की बेस्ट फ्रेंड थी। निकिता ही फिल्म में फिओना को शतरंज खेलना सिखाया था। निकिता सीनियर क्लास की स्टूडेंट थीं। 

 

बायोपिक थी 'क्वीन ऑफ काटवे'
 
यह फिल्म म्यूत्सी की जिंदगी की कहानी है, जो युगांडा की सबसे मशहूर और सफल शतरंज खिलाड़ी थी। म्यूत्सी ने तीन बार वीमेन जूनियर चैम्पियनशिप जीती थी। म्यूत्सी ने चार बार इंटरनेशनल चेस ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

1350 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही, देखें वायरल VIDEO
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात