1 महीने पहले जिस रैपर को पुलिस ने किया था अरेस्ट, उसी की बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या

Published : Feb 20, 2020, 03:10 PM IST
1 महीने पहले जिस रैपर को पुलिस ने किया था अरेस्ट, उसी की बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या

सार

हॉलीवुड के रैपर पॉप स्मॉक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो नकाबपोश बदमाशों ने रैपर के घर में घुसकर गोली मार दी।

मुंबई. हॉलीवुड के रैपर पॉप स्मॉक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो नकाबपोश बदमाशों ने रैपर के घर में घुसकर गोली मार दी। स्मोक वेलकम टू द पार्टी और डायोर के लिए मशहूर थे। उन्होंने निकी मिनाज और ट्रैविस स्कॉट जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया था। 

घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली 

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वेबसाइट के अनुसार 4:30 बजे दो नकाबपोशों ने घर में घुसकर एक के बाद एक गोलियां मार दी। स्मोक को एंबुलेंस की मदद से वेस्ट हॉलीवुड स्थित मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनक मृत घोषित कर दिया। 

जनवरी में गिरफ्तार हो चुके हैं स्मोक

विदेशी वेबसाइट के अनुसार, रैपर को जनवरी में कैनेडी नेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया था। उन पर म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए ली गई 2019 में रॉल्स रॉयस चुराने का आरोप था। इतना ही नहीं उनपर आरोप ये भी थे की उन्होंने चोरी छुपे कार को न्यूयॉर्क भेजने की कोशिश की थी, हालांकि बाद में स्मोक को 250000 डॉलर की बेल पर छोड़ दिया गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Shivaji Star Cast Fees: 100 CR की 'राजा शिवाजी' का सबसे महंगा एक्टर कौन, किसे कितनी रकम मिली?
BOX OFFICE पर ढेर Dacoit की OTT स्ट्रीमिंग डिटेल रिवील, अब तक इतना कमा पाई फिल्म