
मुंबई। अमेरिका में एक फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली गन से फायर होने पर महिला सिनेमेटोग्राफर की मौत हो गई। दरअसल, फिल्म रस्ट (Rust) के सेट पर एक्टर एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) की बंदूक से गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद सिनेमेटोग्राफर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में फिल्म के डायरेक्टर भी घायल हो गए हैं।
यूएस लॉ एनफोर्समेंट अफसरों के मुताबिक फिल्म रस्ट का सेट न्यू मैक्सिको के सांता फी काउंटी में लगाया गया था, जहां यह हादसा गुरुवार को हुआ। हादसे में 42 साल की सिनेमटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत हो गई। वहीं राइटर-डायरेक्टर 48 साल के जोएल सूजा भी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने कहा कि कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
एलेक इस बात से अनजान थे कि गन लोडेड है :
शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि फिल्माए जा रहे सीन में एक प्रॉप फायरआर्म्स का इस्तेमाल किया गया था। क्या ये पॉप गन असली गोलियों से लोडेड थी। फिलहाल जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर किस तरह से फायरआर्म्स को डिस्चार्ज किया गया, जिससे ये हादसा हो गया। एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि फिल्म के लीड एक्टर एलेक बाल्डविन ने प्रैक्टिस के लिए बंदूक उठाई थी और वो इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि इसमें गोलियां भरी हुई हैं।
हचिन्स को श्रद्धांजलि दे रहे लोग :
हादसे में मारी गईं सिनेमेटोग्राफर हलिना हचिन्स को लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जेम्स कलन ने लिखा- मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे अंदर से हवा निकल गई है, आप बहुत याद आएंगी। वहीं, टीना प्रेस्ली बोरेक ने कहा- दिल टूट गया। बता दें कि कैलिफोर्निया के वेनिस बीच में रहने वाली 42 साल की हचिन्स हॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक थीं। एक आर्मी मैन की बेटी हचिन्स की परवरिश यूक्रेन की राजधानी कीव में एक एक सोवियत सैन्य अड्डे पर हुई थी।
ये भी पढ़ें-
कार के अंदर से ही कैमरे को घूरता दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा, इस बार मां नहीं इनकी गोद में आया नजर
जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम
टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS
बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे
आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम
शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।