फिर दिखेगा जेम्स बांड का जादू, 'नो टाइम टू डाई’ की शूटिंग हुई पूरी

Published : Oct 26, 2019, 06:58 PM IST
फिर दिखेगा जेम्स बांड का जादू, 'नो टाइम टू डाई’ की शूटिंग हुई पूरी

सार

इस फिल्म में बेन विशॉ ‘क्यू’ और राफ फिएन्स ‘एम’ की भूमिका में वापसी करेंगे। रामी मलिक फिल्म में मुख्य खलनायक के किरदार में दिखेंगे। फिल्म आठ अप्रैल, 2020 को रिलीज होने वाली है।

लॉस एंजिलिस: जेम्स बांड सीरीज की नई फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह घोषणा की गई। इंस्टाग्राम पर डेनियल क्रेग और निर्देशक कैरी जोजी फुकुनागा की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘‘इसी के साथ ‘नो टाइम टू डाई’ की शूटिंग खत्म हो गई। आप सभी से अप्रैल 2020 में सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।’’ फिल्म में यह दिखाया गया है कि बांड अब सक्रिय सेवा में नहीं है और जमैका में शांतिपूर्ण जीवन का आनंद उठा रहे हैं।

फिल्म में दिखेंगी कई बड़ी हस्तियां 

51 वर्षीय क्रेग सबसे पहले 2006 में बांड सीरीज की फिल्म ‘कसिनो रॉयल’ में दिखे थे और इसके बाद 2008 में ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’, 2012 में ‘स्काईफॉल’ और 2015 में ‘स्पेक्ट्र’ में दिखे थे। ‘नो टाइम टू डाई’ में ली सिडॉक्स भी होंगी जो ‘स्पेक्ट्र’ में मनोवैज्ञानिक डॉ. मेडेलीन स्वान की भूमिका निभा चुकी हैं। जेफ्री राइट सीआईए अधिकारी फलिक्स लेटर, रोरी किनियर टेनर के किरदार में और नाओमी हैरिस मनीपेन्नी की भूमिका में दिखेंगे।
 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में