
मुंबई. देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनास का बुधवार को जन्मदिन है। वे इस बार अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे मौके पर प्रियंका ने जेठ केविन को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर केविन जोनास के साथ एक फोटो शेयर की और इसके साथ बेहतरीन कैप्शन भी लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात
प्रियंका चोपड़ा ने जेठ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसा भाई, जिसने मेरा हमेशा साथ दिया। केविन जोनास को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आपका ये साल सभी सालों में सबसे बेस्ट रहे।' इसके साथ ही प्रियंका के पति निक जोनास ने भी बड़े भाई के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई। ये मैं हूं, जो केविन जोनास का सिर दिवार में धकेल रहा हूं। मुझे उनके जन्मदिन पर शेयर करने के लिए इससे अच्छी कोई और फोटो नहीं लगी। भाई को ढेर सारा प्यार।'
3 साल बाद बॉलीवुड में की वापसी
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में तीन साल बाद वापसी की थी, लेकिन ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसमें उनके अपोजिट फरहान अख्तर ने लीड रोल प्ले किया था। इससे पहले एक्ट्रेस 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं। बीते दिनों प्रिंयका ट्रोल होने की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने दिल्ली के पॉल्यूशन को लेकर चिंता जताई थी और यह भी कहा था कि वो शूटिंग कैसे कर पाएंगी और मास्क के साथ फोटो शेयर की थी, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।