
मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शादी के नौ महीने बाद अपने और निक के बेडरूम के रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने निक की एक आदत के बारे में बताया कि जब एक्ट्रेस सो कर उठती हैं तो निक उनके चेहरे को देखना पसंद करते हैं। प्रियंका तब उन्हें रुकने के लिए कहती हैं कि वो हल्का मस्कारा और मॉस्चराइजर लगा लें। निक को उनकी भारी-भारी आंखें बहुत प्यारी लगती हैं। एक्ट्रेस को ये अजीब तो लगता है लेकिन वो उन्हें ऐसा करने देती हैं।
निक को मानती हैं एक्ट्रेस परफेक्ट पति
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को एक परफेक्ट पति मानती हैं। इस बारे में वो कहती हैं कि एक महिला अपने पति से क्या चाहती है। वह प्यार करे, आपकी तरफ देखे, वो ये सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है, लेरकिन अच्छा लगता है।
पिछली साल दिसंबर में की थी शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन में की थी। इस दौरान उनकी खूब फोटोज भी सामने आई थीं, जिससे प्रियंका ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब भी दोनों की साथ में खूब फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वे सिगरेट का इस्तेमाल करती दिखी थीं, जिसके कारण उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था। वहीं अगर प्रियंका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।