
मुंबई. 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन'(The matrix resurrection) मूवी का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साइंस फिक्शन मूवी को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज होता है। मैटिक्स सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' के इस नए पोस्टर के साथ मैट्रिक्स में वापस कदम रखें। इसे सिनेमाघरों में और HBO मैक्स पर इस क्रिसमस पर देखें।
ये एक्टर आएंगे नजर
प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर में इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स (Keanu Reeves) के साथ कैरी-ऐनी मॉस (Carrie-Anne Moss),याह्या अब्दुल-मतीन II (Yahya Abdul-Mateen II) और जोनाथन ग्रॉफ (Jonathan Groff) और जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) नजर आ रहे हैं. हालांकि पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई दे रही हैं। जिसकी वजह से फैंस में थोड़ी निराशा है।
प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा अलग अंदाज
फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जरूर नजर आई हैं। ग्लासेस पहने प्रियंका का लुक फिल्म में काफी अलग नजर आ रहा था। देसी गर्ल के अपीयरेंस से फैंस काफी खुश हैं। अब वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सितंबर में लॉन्च किया गया था।
और पढ़ें:
करण जौहर की फिल्म Yodha का फर्स्ट लुक रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख हैरान हुए फैंस
Nayanthara Birthday: Samantha ने अपने बेस्टी नयनतारा का सेलिब्रेट किया बर्थ डे, लिखा पावरफुल नोट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।