The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक, एक्शन में दिखेंगी Priyanka Chopra

 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। 

मुंबई. 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन'(The matrix resurrection) मूवी का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साइंस फिक्शन मूवी को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज होता है। मैटिक्स सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं। 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। 

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' के इस नए पोस्टर के साथ मैट्रिक्स में वापस कदम रखें। इसे सिनेमाघरों में और HBO मैक्स पर इस क्रिसमस पर देखें। 

Latest Videos

ये एक्टर आएंगे नजर 

प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर में इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स (Keanu Reeves) के साथ कैरी-ऐनी मॉस (Carrie-Anne Moss),याह्या अब्दुल-मतीन II (Yahya Abdul-Mateen II) और जोनाथन ग्रॉफ (Jonathan Groff) और  जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) नजर आ रहे हैं.  हालांकि पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई दे रही हैं। जिसकी वजह से फैंस में थोड़ी निराशा है।

प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा अलग अंदाज

फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जरूर नजर आई हैं।  ग्लासेस पहने प्रियंका का लुक फिल्म में काफी अलग नजर आ रहा था। देसी गर्ल के अपीयरेंस से फैंस काफी खुश हैं। अब वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सितंबर में लॉन्च किया गया था।

और पढ़ें:

करण जौहर की फिल्म Yodha का फर्स्ट लुक रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख हैरान हुए फैंस

Nayanthara Birthday: Samantha ने अपने बेस्टी नयनतारा का सेलिब्रेट किया बर्थ डे, लिखा पावरफुल नोट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Hit हो गया ट्रंप का गोल्ड कार्ड, हर दिन US कमा रहा 42 हजार करोड़। एक्सपर्ट Abhishek Khare से जानें
'विपक्ष की संख्या जीरो होगी और टेबल से बात करेंगे' Akhilesh-Stalin को Ravi Kishan ने जमकर सुनाया
इंडियन आर्मी ने जीता कश्मीरियों का दिल, लोगों ने कहा- ऐसी सेना मिलने पर हमें गर्व है
गजब है यह AC हेलमेट, 45 डिग्री सेल्सियस में भी माइंड को रखेगा ठंड़ा
पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल लाने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? एक्सपर्ट ने बताया US का खतरनाक प्लान