
मुंबई. पॉप सिंगर रिहाना मां बनने वाली हैं। लेकिन इन दिनों वो अपने बॉयफ्रेंड को लेकर काफी परेशान नजर आईं। उनके बॉयफ्रेंड रॉकी को लॉस एंजेलस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर एक शख्स के साथ मारपीट करने का इल्जाम लगा था। हालांकि यह मामला नवंबर 2021 का है। उन्हें पुलिस ने 20 अप्रैल की सुबह में गिरफ्तार किया था।
लेकिन इसी दिन दोपहर में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 550000 डॉलर यानी (4.19 करोड़ रुपए ) जमानत राशि चुकानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी प्रेमिका रिहाना के साथ जब वो बारबाडोस से लॉस एंजेलस पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि पिछले साल 2021 में रॉकी दो लोगों के साथ कथित तौर पर एक शख्स को धमकाया था और चार गोलियां चलाई थीं। जिसमें से एक गोली शख्स के बाएं कंधे पर जा लगी थी। लेकिन वो शख्स बच गया। पुलिस ने अब जाकर इस मामले में कार्रवाई की।
बयान दर्ज करने के बाद रॉकी को छोड़ा गया
ईटी ने लॉस एंजेलस पुलिस डिमार्टमेंट के जन सूचना अधिकारी के हवाले से बताया कि उन्हें 20 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। एलएपीडी रॉबरी होमिसाइड डिविजन में उनका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें दोपहर 3.27 बजे छोड़ दिया गया।
रिहाना गाने दुनिया भर में फेमस
बता दें कि रिहाना रॉकी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से उन्हें परेशानी तो जरूर होगी। पॉप स्टार आए दिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। रिहाना के गाने दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक अपने गानों के लिए कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं। रिहाना ने अब तक कई ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, बीइटी अवॉर्ड समेत कई और अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। बता दें इससे पहले रिहाना का नाम मैट केम्प के साथ जुड़ा था। काफी वक्त तक दोनों साथ रहे। इसके बाद ब्रेकअप हो गया।
और पढ़ें:
तंबाकू के एड पर अक्षय कुमार की माफी पर Ajay devgn का आया रिएक्शन, जानें 'सिंघम' ने क्या कहा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।