शकीरा ने ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी औरत के साथ रंगेहाथ पकड़ा, बिन शादी 2 बच्चों की मां बन चुकी सिंगर

Published : Jun 02, 2022, 03:06 PM ISTUpdated : Jun 02, 2022, 03:07 PM IST
शकीरा ने ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी औरत के साथ रंगेहाथ पकड़ा, बिन शादी 2 बच्चों की मां बन चुकी सिंगर

सार

पॉप सिंगर शकीरा (Shakira) और उनके ब्वॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक का रिश्ता लगभग ब्रेकअप हो चुका है। शकीरा ने ब्वॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक पर आरोप लगाया है कि उनका अफेयर किसी दूसरी औरत के साथ है। बता दें कि शकीरा पिछले 12 सालों से गेरार्ड संग रिलेशनशिप में थीं।

Shakira Breakup: ‘हिप्स डोंट लाई’ (Hips dont lie) जैसे गाने से पॉपुलर हुई पॉप सिंगर शकीरा (Shakira) और उनके ब्वॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक का रिश्ता लगभग टूट चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल पिछले कई दिनों से अलग रह रहा है। बता दें कि गेरार्ड पिक बार्सिलोना के फुटबॉल प्लेयर हैं। शकीरा का आरोप है कि गेरार्ड ने उनके साथ चीटिंग की है। उन्होंने गेरार्ड को किसी दूसरी औरत के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद ही शकीरा ने ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने का फैसला किया। 

शकीरा के साथ नहीं रह रहे गेरार्ड : 
रिपोर्ट के मुताबिक, गेरार्ड पिक अब शकीरा के साथ उस घर में भी नहीं रह रहे हैं, जिसे कभी दोनों शेयर करते थे। गेरार्ड अब बार्सिलोना के कैल मुंटानेर में अकेले रह रहे हैं। बता दें कि गेरार्ड पिक को लेटनाइट पार्टीज पसंद हैं। वो अक्सर बार्सिलोना के पैट्रन (Patron) और ब्लिंग ब्लिंग (Bling Bling) जैसे नाइट क्लब में देर रात पार्टी करने जाते हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं में से किसी लेटनाइट पार्टी में शकीरा ने गेरार्ड को किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया था। 

बार्सिलोना में किसी दूसरी लड़की के साथ दिखे गेरार्ड : 
रिपोर्ट्स की मानें तो शकीरा के ब्वॉयफ्रेंड रहे पिक गेरार्ड इन दिनों अपनी किसी फीमेल फ्रेंड के साथ बार्सिलोना में कई बार देखे जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि ये महिला उनके घर भी अक्सर आती-जाती रहती है। बता दें कि शकीरा अपने बॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक से 10 साल बड़ी हैं।

 

शादी किए बिना गेरार्ड के दो बच्चों की मां बनीं शकीरा : 
बता दें क शकीरा और गेरार्ड पिक पिछले 12 सालों से साथ रह रहे थे। दोनों कि पहली मुलाकात 2010 में फीफा वर्ल्‍ड कप के ऑफिशियल सॉन्ग 'वाका-वाका' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद शकीरा गेरार्ड को अपना दिल दे बैठीं। शकीरा ने गेरार्ड से शादी नहीं की है, लेकिन कपल के दो बच्चे हैं।  

एक ही दिन बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं शकीरा-गेरार्ड : 
शकीरा और गेरार्ड पिक का बर्थडे एक ही दिन आता है। दोनों का जन्मदिन 2 फरवरी को आता है। हालांकि, उम्र में शकीरा गेरार्ड पिक से 10 साल बड़ी हैं। शकीरा जहां 45 साल की हैं, वहीं गेरार्ड अभी 35 के हैं। शकीरा का जन्म 2 फरवरी, 1977 को कोलंबिया में हुआ था। शकीरा के पहले पार्टनर एंटोनियो डि ला रुआ थे। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 

ये भी देखें : 

ये हैं इंडियन शकीरा, इनके एक मूव्स के लाखों दीवाने..जिनकी दिलकश अदाओं ने सपना चौधरी को भी छोड़ा पीछे

नम्रता मल्ला ने शकीरा और नोरा फतेही को दी टक्कर, जानलेवा अदाओं से किया फैंस को बोल्ड, वीडियो में पार की हदें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!
कौन हैं 28 साल के सिंगर तलविंदर, जिनसे जुड़ रहा 5 साल बड़ी दिशा पाटनी का नाम?