अपार्टमेंट में गर्लफ्रेंड के साथ मृत मिला 30 साल का ये एक्टर, मौत पर बना हुआ है अभी भी सस्पेंस

Published : May 19, 2020, 06:54 PM IST
अपार्टमेंट में गर्लफ्रेंड के साथ मृत मिला 30 साल का ये एक्टर, मौत पर बना हुआ है अभी भी सस्पेंस

सार

एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस और उनकी गर्लफ्रेंड नताली एडेपोजु लॉस वेगास के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। हालांकि, मौत के कारणों का अबी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि एक्टर की उम्र 30 साल थी जबकि उनकी गर्लफ्रेंड 27 साल की थी। उनके कजिन ने बताया कि ग्रेग अपने करियर और बिजनेस को लेकर काफी फोकस्ड था। वो अपनी मां की मदद के लिए लॉस वेगास में शिफ्ट हो गया था और वहीं से अपनी एक्टिंग और बेटी को देखने के लिए आता-जाता था। 

मुंबई/लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड फिल्म ट्विलाइट में काम करने वाले एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस और उनकी गर्लफ्रेंड नताली एडेपोजु लॉस वेगास के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। हालांकि, मौत के कारणों का अबी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि एक्टर की उम्र 30 साल थी जबकि उनकी गर्लफ्रेंड 27 साल की थी। उनकी मौत की जानकारी ईऑनलाइन डॉट कॉम ने जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया- ग्रेग के कजिन ने उठने के बाद सुबह देखा कि उनकी कार अभी तक घर पर है, जबकि उन्हें लॉस वेगास में होना चाहिए था। ये सोचकर वो घबरा गए और उन्होंने वहां जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया।


ग्रेग अपने काम से खुश था
कजिन ने बताया कि ग्रेग अपने करियर और बिजनेस को लेकर काफी फोकस्ड था। वो अपनी मां की मदद के लिए लॉस वेगास में शिफ्ट हो गया था और वहीं से अपनी एक्टिंग और बेटी को देखने के लिए आता-जाता था। उसे अपनी जिंदगी बहुत प्यारी थी और वो बहुत एनर्जेटिक और उत्साही था। 


कुछ महीने पहले मनाया जन्मदिन
कजिन ने कहा- हम उसे हमेशा याद करेंगे। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक था। बता दें कि दिसंबर में ही ग्रेग 30 साल का हुआ था। उसने धूमधाम से सेलिब्रेशन किया था। ग्रेग ने इस मौके पर इंस्टग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर खुद को बधाई दी थी। उन्होंने इस पोस्ट में जिंदगी का मजा भरपूर लेने की बात कहते हुए खुशियां मनाई थी। उनकी  10 साल की एक बेटी अलाया है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?