चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, 30 बार चेन्नई से भिड़ी मुंबई, 60% जीत

Published : Sep 19, 2020, 01:35 PM ISTUpdated : Sep 19, 2020, 07:09 PM IST
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला, 30 बार चेन्नई से भिड़ी मुंबई, 60% जीत

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-IPL 2020) के 13वें सीजन की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है। अब तक दोनों टीमें 30 बार एक दूसरे साथ खेली हैं। इनमें से 18 यानी 62% मैच मुंबई ने जीते हैं। वहीं, धोनी की चेन्नई सिर्फ 12 मैच में जीत हासिल कर पाई। 

अबु धाबी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-IPL 2020) के 13वें सीजन की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है। अब तक दोनों टीमें 30 बार एक दूसरे साथ खेली हैं। इनमें से 18 यानी 62% मैच मुंबई ने जीते हैं। वहीं, धोनी की चेन्नई सिर्फ 12 मैच में जीत हासिल कर पाई। 

ओपिनंग मैच की बात करें तो दोनों टीमें अब तक तीन बार भिड़ी हैं। इनमें से मुंबई ने 2 में और चेन्नई ने एक में जीत हासिल की है। हालांकि, मुंबई का यूएई में इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। टीम ने यहां 5 मैच खेले हैं। सभी में हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। 

 यूएई में चेन्नई का पलड़ा भारी
चेन्नई की बात करें तो यूएई में धोनी की टीम का पलड़ा भारी है। टीम ने यहां 5 मैच खेले हैं, इनमें से 4 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा। अबु धाबी में चन्नई ने 2 मैच खेले इनमें से एक में जीत और एक में हार मिली। 

आखिरी बार 2019 के फाइनल में भिड़ी थीं दोनों टीमें
मुंबई और चेन्नई के बीच आखिरी मुकाबला 12 मई 2019 को हुई था। यह मैच संस्करण का फाइनल था। मुंबई ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 148 रन बना पाई थी।  

फाइनल में कैसे हैं दोनों के आंकड़ें
अभी तक आईपीएल के 12 संस्करण खेले गए हैं। इनमें से मुंबई और चेन्नई ने 7 बार खिताब जीता है। मुंबई अब तक चार फाइनल और चेन्नई तीन फाइनल मैच जीती है। हर बार दोनों टीमों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही विजयी कप्तान रहे। 
 
कैसा है मैदान का रिकॉर्ड
इस मैदान पर कुल 44 टी-20 मैच खेले गए। इनमें से 25 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 19 बार जीती। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 137 रन है। 

संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स -शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

53 दिन चलेगा आईपीएल
इस बार आईपीएल 53 दिन चलेगा। इसमें एक एलिमिनेटर, 2 क्वालिफायर और फाइनल समेत 60 मैच होंगे। फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। यूएई के दुबई में (24), अबु धाबी (20) और शारजाह (12) मैच होंगे।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच