IPL 2020: चेन्नई ने कोलकाता को 6 विकेटों से दी मात, जडेजा ने बचाई चेन्नई की साख

Published : Oct 29, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Oct 29, 2020, 11:25 PM IST
IPL 2020: चेन्नई ने कोलकाता को 6 विकेटों से दी मात, जडेजा ने बचाई चेन्नई की साख

सार

आईपीएल के 13वें सीजन का 49वां मैच गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दुबई में खेला गया। प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई ने कोलकाता का समीकरण बिगाड़ते हुए उसे 6 विकेटों से हरा दिया। चेन्नई की सीजन में यह 5वीं जीत है। वहीं, इस हार के साथ कोलकाता की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है और मुंबई इंडियंस ऑफिशियली प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। 

दुबई. आईपीएल के 13वें सीजन का 49वां मैच गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच दुबई में खेला गया। प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई ने कोलकाता का समीकरण बिगाड़ते हुए उसे 6 विकेटों से हरा दिया। चेन्नई की सीजन में यह 5वीं जीत है। वहीं, इस हार के साथ कोलकाता की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है और मुंबई इंडियंस ऑफिशियली प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है। कोलकाता को अब अपना अगला मैच जीतने के साथ बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने चेन्नई को 173 रन का टारगेट दिया था। जवाब में धोनी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। रितुराज गायकवाड़ मैच के हीरो रहे। उन्होंने सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 72 रन बनाए। अंबाती रायडू ने भी 38 रन की अहम पारी खेली।

रविंद्र जडेजा ने खेली शानदार पारी

चेन्नई को 12 बॉल पर 30 रन की जरूरत थी। रविंद्र जडेजा (31*) और सैम करन (13*) ने आक्रामक पारी खेली। जडेजा ने आखिरी दो बॉल पर दो छक्के लगाकर कोलकाता से जीत छीन ली। वहीं, कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले।

पावर-प्ले में चेन्नई ने 44 रन बनाए

चेन्नई ने पारी की शुरुआत संभलकर की। ओपनर शेन वॉटसन और रितुराज गायकवाड़ ने खराब बॉल पर शॉट लगाए। दोनों ने पावर-प्ले में अपने विकेट नहीं गंवाए और टीम के स्कोर को 44 रन तक पहुंचाया। शेन वॉटसन 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की।

क्या कहते हैं आंकड़ें?
आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्ले ऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई 8 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है और उसकी टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमें -

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबति रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्ण, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, सुनील नरेन, निखिल नाइक, टॉम बेंटन, टिम सेफर्ट।


 

PREV

Recommended Stories

IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?