इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी, आखिरी 5 गेंद पर ठोक डाले 25 रन

Published : Sep 20, 2020, 10:04 PM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 02:04 PM IST
इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी, आखिरी 5 गेंद पर ठोक डाले 25 रन

सार

आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मैच में दिल्ली के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। इसी के साथ स्टोइनिस ने आईपीएल 2020 की सबसे तेज फिफ्टी बनाई। 

दुबई. आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। मैच में दिल्ली के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। इसी के साथ स्टोइनिस ने आईपीएल 2020 की सबसे तेज फिफ्टी बनाई। 

स्टोइनिस ने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। यानी स्टोइनिस ने 46 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। स्टोइनिस ने क्रिस जॉर्डन के आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 25 रन ठोके। 

इस आईपीएल की तीसरी फिफ्टी जड़ी
मार्कस स्टोइनिस ने इस आईपीएल की तीसरी फिफ्टी बनाई। उनसे पहले अंबाती रायुडू और फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई के खिलाफ फिफ्टी बनाई थी। रायुडू ने 71 और डु प्लेसिस ने 58 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल में सबसे तेज पचासा राहुल के नाम
आईपीएल में सबसे तेज पचास रन का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2018 में मोहाली में 14 रन पर फिफ्टी बनाई थी। 

दिल्ली की ओर से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
खिलाड़ी            कितनी बॉलपर  किसके खिलाफ       कब
क्रिस मोरिस        17                 गुजरात लाइन्स       2016
सहवाग               20               राजस्थान रायल्स      2012
स्टोइनिस            20              पंजाब                     2020

 

 

 IPL2020 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी, आखिरी 5 गेंद पर ठोक डाले 25 रन

"

PREV

Recommended Stories

T20 इंटरनेशनल में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, जब हराकर बनी टीम इंडिया बाजीगर
India vs England 4th T20I: कब, कहां और कितने बजे देखें भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा महामुकाबला?