496 दिन बाद लौटा IPL,रोहित ने जड़ी पहली बाउंड्री तो चावला को मिला पहला विकेट; ये भी रहा खास

Published : Sep 19, 2020, 10:20 PM ISTUpdated : Sep 20, 2020, 12:09 AM IST
496 दिन बाद लौटा IPL,रोहित ने जड़ी पहली बाउंड्री तो चावला को मिला पहला विकेट; ये भी रहा खास

सार

अबु धाबी. यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज हो गया। 496 दिन बाद आईपीएल बिना दर्शकों के लौटा। आईपीएल का आखिरी मैच पिछले साल 12 मई को खेला गया था। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच खेला गया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आईए जानते हैं कि मैच में पहली बाउंड्री, पहला विकेट किसके नाम रहा।

अबु धाबी. यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज हो गया। गया। 496 दिन बाद आईपीएल बिना दर्शकों के लौटा। आईपीएल का आखिरी मैच पिछले साल 12 मई को खेला गया था। चेन्नई सुपरकिंग्स और और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच खेला गया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। आईए जानते हैं कि मैच में पहली बाउंड्री पहला विकेट किसके नाम रहा।

पहली बाउंड्री: आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत चौके से हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दीपक चाहर की पहले ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा।

पहला विकेट: इस आईपीएल का पहला विकेट पीयूष चावला के नाम रहा। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित ने 12 रन बनाए। मुंबई को पहला झटका  5वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। उस वक्त टीम का स्कोर 46 रन था।

पहला छक्का: 8.2 ओवर में लगा। यह छक्का सौरभ तिवारी ने जडेजा की गेंद पर जड़ा। 

पहली नो बॉल: आईपीएल के 13वें सीजन की पहली नो बॉल बुमराह ने फेंकी। उनकी इस बॉल पर रायुडू ने चौका जड़ा। अगली फ्री हिट बॉल पर रायुडू ने छक्का जड़ा। 

 437 दिन बाद मैदान पर उतरे धोनी
धोनी ने 2019 विश्व कप में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वे 437 दिन बाद मैदान पर उतरे। 

सीएसके और मुंबई के बीच 2019 आईपीएल खत्म हुआ, 2020 वहीं से शुरू हुआ
2019 में आईपीएल का आखिरी मैच मुंबई और सीएसके बीच खेला गया था। यह मैच मुंबई ने जीता था। आईपीएल 2020 का आगाज भी दोनों टीमों के बीच हुआ।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच