IPL 2020: मुंबई ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया, प्ले ऑफ में मुंबई इंडियंस की जगह पक्की

Published : Oct 28, 2020, 07:23 PM ISTUpdated : Oct 29, 2020, 10:26 AM IST
IPL 2020: मुंबई ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया, प्ले ऑफ में मुंबई इंडियंस की जगह पक्की

सार

आईपीएल के 13वें सीजन का 48वां मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। मुकाबले में मुंबई ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

अबु धाबी. अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 48वें मैच में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। बैंगलोर ने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीता और बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से देवदत्त पडीक्कल ने सबसे अधिक 45 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और जोश फिलिप ने भी 24 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोहली ने 9, डिविलियर्स ने 15 और गुरकीरत सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन सहित 14 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 166 रन बनाए और इस तरह से उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई की तरफ से कीरोन पोलार्ड 01 गेंद पर 04 रन और सूर्यकुमार यादव 43 गेंद पर 79 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 02 गेंदों में 08 रनों की अटूट साझेदारी हुई। 

क्या कहते हैं आंकड़ें?

आईपीएल रिकॉर्ड को देखें, तो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 26 मुकाबले (2008-2020) खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किए हैं तो वहीं बेंगलुरु ने 10 जीत अपने नाम दर्ज की है। 

 

प्ले-ऑफ में  मुंबई इंडियंस की जगह पक्की, एक्सपर्ट ने बताया क्यों हारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

"

PREV

Recommended Stories

IPL Released Players: IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 6 स्टार्स का आउट होना पक्का!
GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव मैच?