मैच के बाद स्विमिंग पूल में चिल करते दिखें मोहम्मद शमी, लोगों ने कहा- भाई बॉलीवुड हीरो का काम बंद करवाएगा

Published : Oct 28, 2020, 08:08 AM ISTUpdated : Oct 28, 2020, 09:20 AM IST
मैच के बाद स्विमिंग पूल में चिल करते दिखें मोहम्मद शमी, लोगों ने कहा- भाई बॉलीवुड हीरो का काम बंद करवाएगा

सार

किंग्स इलवेन पंजाब के बॉलर मोहम्मद शमी पूल में एंजॉय करते हुए दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शर्टलेस होकर पूल के बीच में पोज दे रहे हैं। फोटो को पोस्ट करते हुए शमी ने लिखा कि पानी में कूदने से डरना नहीं चाहिए, उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि लगता है भाई बॉलीवुड एक्टर्स की नौकरी खाएगा। शमी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।


स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। एक तरफ क्रिकेटर्स की परफॉमेंस और दूसरी तरफ उनकी मौज मस्ती, फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लगभग हर मैच में कमाल दिखा रहे हैं। उनकी टीम लगातार 5 पांच मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं, शमी कभी कपिंग थेरेपी तो कभी पूल में एंजॉय करते भी नजर आते हैं। हाल ही में शमी ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें में वह पानी के अंदर किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।

मैच के बाद क्रिकेटर का एंजॉयमेंट
दुबई की चिलचिलाती गर्मी के बीच क्रिकेटर्स अपने आप को कूल रखने के लिए कभी पूल में तो कभी बीच पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में किंग्स इलवेन पंजाब के बॉलर मोहम्मद शमी पूल में एंजॉय करते हुए दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शर्टलेस होकर पूल के बीच में पोज दे रहे हैं। फोटो को पोस्ट करते हुए शमी ने लिखा कि 'पानी में कूदने से डरना नहीं चाहिए' (Don’t be afraid to jump in) उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस भी कह रहे हैं कि लगता है भाई बॉलीवुड एक्टर्स की नौकरी खाएगा। शमी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कपिंग थेरेपी के बाद भी पूल में करते थे रिलेक्स
मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। कुछ दिन पहले उन्होंने दुबई में कपिंग थेरेपी (Cupping therapy) लेते हुए भी फोटोज शेयर की थी। इस फोटो में खून के थक्कों के जरिये शमी अपनी बॉडी के गंदे खून को प्यूरीफाई करते नजर आए। कपिंग थेरेपी लेने के बाद शमी स्विमिंग पूल रिलेक्स करते दिखे थे। लेकिन इसमें उनकी पीठ पर गोल-गोल निशान साफ दिख रहे थे। इसे देख लोगों ने उनकी खैरियत को लेकर सवाल कर दिया।

पंजाब की बैक बोन हैं शमी
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए हमेशा से कहा जाता था कि इस टीम के पास बैटिंग में डेप्थ है, लेकिन बॉलर्स की कमी है। जिसके बाद शमी के इस टीम में आने से फैंस की ये तकलीफ भी दूर हो गई। आईपीएल 2020 में पंजाब शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। बैक टू बैक 5 मैच जितने के बाद वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के स्टार बॉलर शमी हर मैच में कमाल दिखा रहे हैं। इस सीजन के 12 मैचों में वह 20 विकेट चटका चुके हैं। हाल ही में केकेआर के साथ हुए मैच में शमी की अगुवाई में पहले गेंदबाजों ने कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों को नौ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। इस मैच में शमी ने शानदार गेंदाबाजी की। उन्होंने 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL Vs IRE T20 Match Result: कल का मैच कौन जीता? जानें T20 World Cup Day 2 का पूरा रिजल्ट
T20 World Cup: 'बैग पैक करके आ जाओ', एक कॉल ने पलट दी इस खिलाड़ी की किस्मत