पापा के बिना मां की गोद में मस्ती करते दिखा बेबी पंड्या, फैंस बोले हार्दिक का कार्बन कॉपी

Published : Nov 04, 2020, 02:48 PM IST
पापा के बिना मां की गोद में मस्ती करते दिखा बेबी पंड्या, फैंस बोले हार्दिक का कार्बन कॉपी

सार

नताशा स्टेनकोविच ने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें लाल और सफेद कलर की टी-शर्ट पहने अगस्त्य बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं, नताशा हमेशा की तरफ ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रही है। बेटे को कडल करती उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

स्पोर्ट्स डेस्क : इस साल आईपीएल 2020 (IPL2020) का आयोजन दुबई में किया जा रहा है। ऐसे में कई क्रिकेटर्स अपने परिवार से दूर हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के प्लेयर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी पत्नी और बेटे अगस्त्य (agastya pandya) से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें यूएई गए 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में उनका बेटा अब 3 महीने से ज्यादा का हो गया है। हाल ही में हार्दिक की पत्नी ने बेटे की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें छोटू पंड्या की शरारत उनकी आंखों में साफ नजर आ रही है। 

पापा की कार्बन कॉपी है छोटू पंड्या
हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच (Nataša Stanković) ने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें लाल और सफेद कलर की टी-शर्ट पहने अगस्त्य बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं, नताशा हमेशा की तरफ ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रही है। बेटे को कडल करती उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी इस फोटो पर हजारों-लाखों फैंस कमेंट कर चुके हैं। कई यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर लिखा कि ये तो बिल्कुल अपने पापा पर गया है। 

30 अक्टूबर को 3 महीने का हुआ है अगस्त्य
30 अक्टूबर को हार्दिक पंड्या का शहजादा 3 महीने का हो गया है। इस दौरान उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच के साथ ही हार्दिक ने भी बेटे की तस्वीरें पोस्ट की थी। बता दें कि अगस्त्य के पैदा होने के बाद वह सिर्फ 21 दिन ही अपने पिता के साथ रह पाया था। पिछले ढाई महीने से नताशा ही अपने बेटे का अकेले ख्याल रख रही हैं।

आईपीएल में टॉप पर है हार्दिक की टीम
चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के 13वें सीजन में भी टॉप पर बनी हुई है। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मैच में 10 विकेट से करारी हार के बाद भी मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 18 अंक के साथ नंबर वन पर बरकरार है। उनकी टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 5 नवंबर को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में होगा। ये आईपीएल का पहला क्वालिफायर मैच होगा।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs USA: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result भारत vs अमेरिका
Ind vs USA: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, SKY में फिर चमके सूर्या