सर्वे में धोनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रिटायर होने के बाद लोगों की नजर में बन गई है ऐसी इमेज

Published : Oct 28, 2020, 06:00 PM ISTUpdated : Oct 28, 2020, 06:05 PM IST
सर्वे में धोनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रिटायर होने के बाद  लोगों की नजर में बन गई है ऐसी इमेज

सार

महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान में गिना जाता है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से लेकर दुनिया में मजबूत स्थान दिलाने में धोनी का बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे में बहुत बड़ा खुलासा हुआ। इसमें धोनी के बारे में दुनिया में कैसी बातें हैं, ये सामने आया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इस साल आईपीएल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के परफॉर्मन्स से सभी निराश हैं। हर किसी को इस टीम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन खेल में हर दिन  होता। हालांकि, इन सभी के बाद भी धोनी पर लोगों का भरोसा बना हुआ है। तभी तो CSK के CEO ने अगले सीजन के लिए भी धोनी को ही कप्तान घोषित कर दिया है। इस बीच अब एक नए सर्वे के नतीजे सामने आए हैं। इसमें धोनी को दुनिया के सबसे भरोसेमंद और इज्जतदार क्रिकेटर की उपाधि दी गई है।  

भरोसे में सबसे ऊपर 
एक कंपनी द्वारा किये गए इस सर्वे में सामने आया कि धोनी आज के समय में सबसे भरोसे वाले खिलाड़ी हैं। किसी टीम को लीड करने का बेहतरीन गुण उनके अंदर है। भले ही अभी टीम परफॉर्म नहीं कर रही लेकिन टीम का हर मेंबर उनपर भरोसा करता है। इतना ही नहीं धोनी को सबसे इज्जतदार क्रिकेटर का भी तमगा दिया गया।  

इन्हें मिली आकर्षक खिलाड़ी की उपाधि 
इस सर्वे में कई खिलाड़ियों को अलग-अलग टाइटल के लिए नामित किया गया था। इसमें टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को सबसे आकर्षक खिलाड़ी का टाइटल दिया गया। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर ली, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल  किया जाता है लेकिन सानिया इन सबसे प्रभावित नहीं होती। 

विरूष्का बनी बेस्ट जोड़ी
इस सर्वे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेस्ट कपल का अवार्ड मिला। इन्होने 2017 में शादी की थी और अब जल्द ये कपल पेरेंट्स बनने वाला हैं। जनता ने इस जोड़ी को बेस्ट जोड़ी का अवार्ड दिया। 

ऐसे हुआ था सर्वे 
इस सर्वे में लोगों को अलग-अलग टाइटल के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम दिए गए थे। इसे 23 शहरों में करवाया गया था, जिसमें 60 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें सबसे अधिक टाइटल धोनी और कोहली ने अपने नाम किये। 

PREV

Recommended Stories

Virat Kohli-Rohit Sharma से लेकर Ravindra Jadeja तक, IPL 2026 के 8 बड़े स्टार
IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!