मैच के दौरान गेंद पर लार लगाते दिखे रॉबिन उथप्पा, लगाया जा सकता है जुर्माना

Published : Oct 01, 2020, 04:35 AM IST
मैच के दौरान गेंद पर लार लगाते दिखे रॉबिन उथप्पा, लगाया जा सकता है जुर्माना

सार

 कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर सुनील नरेन ने शॉट खेला था। गेंद सीधा उथप्पा के पास गई और उन्होंने कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद उथप्पा गेंद को उठाकर उस पर थूक लगाते हुए देखे गए। 

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 13वें सीजन का 12वां मैच बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में राजस्थान के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा गेंद पर लार लगाते हुए देखे गए। कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर सुनील नरेन ने शॉट खेला था। गेंद सीधा उथप्पा के पास गई और उन्होंने कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद उथप्पा गेंद को उठाकर उस पर थूक लगाते हुए देखे गए। आईपीएल के इस सीजन में ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। 

रॉबिन उथप्पा IPL में अभी तक हुए मैचों में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद पर लार लगाते देखे गए हैं.  हालांकि, मैच के दौरान मैदानी अंपायरों का इस घटना पर ध्यान नहीं गया। यही वजह रही है कि उन्होंने गेंद को सैनिटाइज भी नहीं किया। अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उथप्पा पर जुर्माना भी लग सकता है। कोविड-19 के खतरे को मद्देनजर रखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने गेंद पर सलाइवा लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। 

गेंद चमकाने के लिए सिर्फ पसीने के प्रयोग पर छूट 
COVID-19 के संक्रमण को देखते हुए खिलाड़ियों को लार का प्रयोग करके गेंद चमकाने पर रोक लगाई गई है। खिलाड़ी बॉल को चमकाने के लिए केवल अपने पसीने का इस्तेमाल ही कर सकते हैं। आईपीएल में इस नियम का पालन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को कड़ी निगरानी में रहते हुए, बायो-बबल का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने पर खिलड़ियों पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। आईसीसी के नियम मुताबिक, पहली बार गलती करने पर उदारता दिखाते हुए खिलाड़ी को अंपायर द्वारा माफ किया जा सकता है। नियम के मुताबिक, अंपायर को खेल शुरू करने से पहले गेंद को साफ करना अनिवार्य है। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु