भारत में लॉन्च होते ही रैना ने खरीद डाला iPhone 12 प्रो, जानें कितनी कीमत में कर ली दीवाली से पहले शॉपिंग

Published : Oct 30, 2020, 07:00 PM ISTUpdated : Oct 30, 2020, 07:08 PM IST
भारत में लॉन्च होते ही रैना ने खरीद डाला iPhone 12 प्रो, जानें कितनी कीमत में कर ली दीवाली से पहले शॉपिंग

सार

रैना ने इंस्टाग्राम पर नए मोबाइल के साथ फोटो अपलोड की। उन्होंने मिरर सेल्फी लेते हुए बताया कि आईफोन 12 प्रो खरीद लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग रैना को नए मोबाइल की बधाइयां दे रहे हैं। 

स्पोर्ट डेस्क. Suresh Raina iphone 12 pro: आज यानि 30 अक्टूबर से भारत में सबसे ज्यादा चर्चित मोबाइल फोन iPhone 12 और iPhone 12 Pro बिक्री उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही खरीदने वाले लोगों में भारतीय टीम के पूर्व जाबांज खिलाड़ी सुरैश रैना का नाम भी शामिल है। रैना ने दिवाली से पहले धमाकेदार शॉपिंग कर ली है। आईपीएल 2020 में मैदान से दूर रैना सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

रैना ने इंस्टाग्राम पर नए मोबाइल के साथ फोटो अपलोड की। उन्होंने मिरर सेल्फी लेते हुए बताया कि आईफोन 12 प्रो खरीद लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग रैना को नए मोबाइल की बधाइयां दे रहे हैं। 

 

 

 

एक झटके में रैना ने खर्च किए लाखों

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो पिछले हफ्ते यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ अन्य देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे। उसी समय ऐप्पल ने भारत में नए आईफोन मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। 

आईफोन 12 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईफोन 12 प्रो को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।  रैना ने भी आईफोन 12 प्रो खरीदा है जिसकी कीमत 1 लाख से ज्यादा हो सकती है। दिवाली से पहले रैना एक झटके में लाखों की शॉपिंग करके चर्चा में हैं। 

क्या है  iPhone 12 Pro की खासियत

iPhone 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत के बाद फीचर्स की बात करें तो इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है। वहीं, यदि आप इसके टॉप 512 जीबी स्टोरेज विकल्प को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1,49,900 रुपये देने होंगे।

रैना को IPL में मिस कर रहे हैं फैन्स

सोशल मीडिया पर रैना ने आईफोन के साथ फोटो अपलोड की है उसमें उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में मिस कर रहे हैं। रैना के फैन्स का कहना है कि उनके बिना टीम फिसड्डी साबित हुई है। 

कॉमेडी नाइट्स में फुल फैमिली गए रैना

पिछले दिनों रैना पत्नी और बच्चे के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो कॉमेडी ना्इट्स विद कपिल में शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थी। 

 

 

 

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच