कीचड़ नहीं, केक से सना चेहरा लेकर बीवी के सामने बर्थडे पर पहुंचे विराट, पहचान ही नहीं पाई अनुष्का

Published : Nov 05, 2020, 11:28 AM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 11:58 AM IST
कीचड़ नहीं, केक से सना चेहरा लेकर बीवी के सामने बर्थडे पर पहुंचे विराट, पहचान ही नहीं पाई अनुष्का

सार

भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज 32 साल के हो गए हैं। देर रात टीम मेंबर्स ने विराट को कमरे से बाहर निकाला और केक कटवाया। इस दौरान विराट ने अपनी पत्नि और टीम के अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। आरसीबी के प्लेयर्स ने विराट कोहली का पूरा चेहरा चॉकलेट केक से सना दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) 5 नवंबर को 32 साल के हो गए हैं। 19 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए है। इस बार भी वो आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाना चाहते हैं। इस बीच मैच से एक दिन पहले कोहली का बर्थडे देर रात मनाया गया। इस दौरान टीम मेंबर्स ने कोहली का वो हाल किया कि अनुष्का भी उन्हें पहचान नहीं पाईं। विराट की लेट नाइट बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल  हो रही है।

साथी क्रिकेटरों ने ऐसा किया विराट कोहली का हाल
अक्सर हम क्रिकेटर्स को मस्ती करते देखते हैं। आज जब कोहली का बर्थडे है तो ऐसे में उनके साथी कैसे पीछे रहते। देर रात टीम मेंबर्स ने विराट को कमरे से बाहर निकाला और केक कटवाया। इस दौरान कोहली को केक से होली खिला दी गई।

आरसीबी के प्लेयर्स ने विराट कोहली का पूरा चेहरा चॉकलेट केक से भर दिया था। इंस्टाग्राम पर उनके साथियों ने कोहली की ऐसी ही तस्वीर शेयर की है।

इस दौरान विराट ने अपनी पत्नी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बता दें कि इस मौके पर अनुष्का ने किस कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

कोहली हर साल अपनी टीम के साथ  केक जरूर कट करते हैं। इस बार उनका बर्थडे पहली बार आईपीएल के बीच पड़ा है, इसलिए उन्होंने कई सारे आईपीएल प्लेयर्स के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

इस बर्थडे अनुष्का देंगी सबसे अनमोल तोहफा
11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में शादी की थी। इस बार अनुष्का उन्हें शादी के 3 साल बाद सबसे अनमोल तोहफा देने जा रही है। कोहली जल्द पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वो इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मानते है, जो अनुष्का ने उन्हें दिया है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच