कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार है शुभ दिन, जानिए किस दिन कपड़े नहीं खरीदना चाहिए?

Published : May 23, 2020, 11:32 AM ISTUpdated : May 23, 2020, 11:36 AM IST
कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार है शुभ दिन, जानिए किस दिन कपड़े नहीं खरीदना चाहिए?

सार

नए कपड़े खरीदना और पहनना सभी को अच्छा लगता है। इससे हमें खुशियां तो मिलती ही हैं साथ ही मूड भी फ्रेश होता है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए कपड़े खरीदते और पहनते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे हमारा गुडलक भी बढ़ सकता है। वहीं पुराने (जले या खराब) कपड़े पहनने से दुर्भाग्य बढ़ सकता है। ज्योतिष ग्रंथ बृहतजातकम् में कपड़ों से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। ये बातें इस प्रकार हैं-

1. नए कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार सबसे अच्छा दिन है। शनिवार भी नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ नक्षत्रों (अश्विनी, चित्रा, रोहिणी) में नए कपड़े खरीदने व पहनने से गुड़लक बढ़ता है।
3. फटे और जले कपड़े कभी नहीं पहनना चाहिए और न ही उन्हें संभाल कर रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
4. अगर आप बहुत ज्यादा नेगेटिव सोचते हैं तो आपको सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। और अगर किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। सफेद रंग के कपड़ों का संबंध शुक्र से पीले रंग के कपड़ों का संबंध गुरु ग्रह से है।
5. अपने पुराने कपड़ों को फेकें नहीं, बल्कि इन्हें किसी को दान कर दें। इससे शनि से जुड़े दोष दूर हो सकते हैं।
6. मनु स्मृति के अनुसार, जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है, वह हमेशा गरीब ही रहता है। देवी लक्ष्मी भी ऐसे लोगों के घर कभी नहीं ठहरतीं। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े ही पहनना चाहिए।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम