Bathroom Soap Dispenser: अगर आप अपने बाथरूम को मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो इन 5 खूबसूरत Hand Soap Dispenser को जरूर देखें। सिरेमिक, ग्लास, मार्बल आदि न सिर्फ बाथरूम की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि साफ-सफाई और सुविधा भी बेहतर बनाएंगे।
महंगे टाइल्स या बड़े शीशे से ही बाथरूम नहीं सजता, बल्कि उसे खूबसूरत दिखाने के लिए आप सस्ता और आसान उपाय भी अपना सकती हैं। छोटी-सी एक्सेसरी आपके बाथरूम के रूप को बदल देगी। आप सिंपल से हैंड सोप डिस्पेंसर के बजाय मैट ब्लैक सिरेमिक हैंड सोप डिस्पेंसर का यूज करें। ये न सिर्फ दिखने में चमकदार होते हैं बल्कि इनसे एक से बढ़कर एक डिजाइन भी मिल जाते हैं। प्लास्टिक में ऐसे सोप डिस्पेंसर सस्ते में मिल जाएंगे।
25
ट्रांसपेरेंट ग्लास सोप डिस्पेंसर
स्टाइलिश डिजाइन के साथ रीफिल आसान तरीके से करना चाहते हैं, तो लिक्विड सोप के लिए ट्रांसपेरेंट ग्लास सोप डिस्पेंसर खरीद लाएं। ये मॉडर्न बाथरूम के लिए परफेक्ट ऑप्शन होते हैं। भले ही ऐसे सोप डिस्पेंसर दिखने में अच्छे लगें लेकिन बेहतर होगा कि इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
होटल जैसा लग्जरी लुक चाहते हैं, तो मार्बल फिनिश डिस्पेंसर अपने बाथरूम में लाकर सजा दीजिए। ये भले ही थोड़े भारी होते हैं लेकिन दिखने में बेहद रॉयल लुक देते हैं। प्रीमियम लुक, वॉटर-रेसिस्टेंट के कारण इन्हें खूब पसंद किया जाता है। आप रफ लुक मार्बल सोप डिस्पेंसर भी खरीद सकती है।
अगर हाइजीन को लेकर सतर्क हैं, तो आपको ऑटोमैटिक टचलेस हैंड सोप डिस्पेंसर खरीदना चाहिए। ये न सिर्फ सोप को अधिक खर्च करने से बचाते हैं बल्कि बिना छुए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हाथ सेंसर के नीचे लाते ही अपने आप साबुन हाथों में निकल आता है। ये बाकी सोप डिस्पेंसर की अपेक्षा महंगा पड़ेगा लेकिन बाथरूम को मॉर्डन रूप देगा।
55
बांस फिनिश हैंड सोप डिस्पेंसर
नेचुरल और इको-फ्रेंडली डेकोर पसंद करती हैं, तो आप लकड़ी या बैंबू से बना हैंड सोप डिस्पेंसर खरीद सकती हैं। इको-फ्रेंडली डिजाइन, मॉडर्न और नेचुरल लुक हर तरह के बाथरूम इंटीरियर के साथ परफेक्ट तरीके से मैच हो जाता है।बाथरूम को आकर्षक और लग्जरी बनाने के लिए ऐसे हैंड सोप डिस्पेंसर चुनें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.