
लाइफस्टाइल डेस्क : घर पर पालतू जानवर रखने का शौक कई लोगों को होता है। जिसमें वह कुत्ते, बिल्ली से लेकर तोते और मछलियों तक को घर में रखते हैं। इससे घर में अकेलापन नहीं होता और घर की रखवाली भी हो जाती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक पालतू बिल्ली के काटने से एक शख्स की मौत हो गई। आइए आपको बताते हैं इस घटना के बारे में...
क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये मामला है साल 2018 का, जब डेनमार्क के रहने वाले हेनरिक क्रेगबाउम प्लेटनर ने एक बिल्ली और उसके बच्चों को अडॉप्ट किया था। कुछ समय बाद बिल्ली के बच्चों को संभाले के दौरान हेनरी की इंडेक्स फिंगर को एक बिल्ली ने काट लिया। उन्होंने इसे हल्के में लिया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उनकी हाथ की उंगली पूरी सूज गई। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को फोन किया तो अगले दिन की अपॉइंटमेंट मिली। जब हेनरिक अस्पताल पहुंचे तो उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उन्हें 1 महीने तक डेनमार्क के कोडिंग हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा। इस दौरान उनके 15 ऑपरेशन हुए और 4 महीने बाद उनकी उंगली ने काम करना ही बंद कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने इसे काटने का फैसला किया।
उंगली काटने के बाद भी नहीं हुई तबीयत ठीक
बता दे कि 33 साल के हेनरिक की हालत उंगली काटने के बाद भी ठीक नहीं हुई। उनका इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो गया था। जिसके बाद उन्हें निमोनिया, गाउट और डायबिटीज जैसी बीमारियों ने भी घेर लिया। बताया जा रहा है कि हेनरिक को बिल्ली ने नस में काट लिया था। जिससे एक छेद हो गया था और इसमें बैक्टीरिया पनपने लगे। बैक्टीरिया पूरे शरीर में फैल गए। बताया जा रहा है कि बिल्ली के काटने से necrotizing fasciitis नाम का एक बहुत रेयर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है, जो कई मामलों में जानलेवा होता है और हेनरिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
इसी साल अक्टूबर में हुई मौत
लंबे समय तक इलाज कराने के बाद आखिरकार हेनरिक ने इसी साल अक्टूबर में दम तोड़ दिया। उनकी वाइफ डिसरी कहती है कि वह बहुत तकलीफ में थे। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि बिल्ली या किसी भी पालतू जानवर के काटने को नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें: जयमाला के बाद दूल्हे ने कर दी एक 'गंदी हरकत', दुल्हन ने मंडप शादी से किया इंकार
महिला ने गले में साधारण खराश को किया इग्नोर, माउथ कैंसर की हो गई शिकार, आप भूलकर भी ना करें ऐसा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.