घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह

Published : Jul 07, 2026, 08:00 PM IST
Child Acid Cleaner Accident

सार

Pediatric Esophageal Injury: 6 साल की बच्ची ने गलती से एसिडिक बाथरूम क्लीनर चाट लिया, जिससे उसकी फूड पाइप सिकुड़ गई और वह 6 महीने तक ठीक से खाना नहीं खा पाई। जानें डॉक्टर ने इस मामले में क्या बताया

जब 6 साल की बच्ची का 6 महीने में करीब 6 किलो वजन कम हो गया, तो घर वालों की चिंता बढ़ गई। बच्ची लंबे समय से खाना खाने से इनकार कर रही थी। जब घर वाले खाना खिलाते तो वो उल्टी कर देती। धीरे-धीरे समस्या जब बढ़ती गई, तो पेरेंट्स उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जब चेक किया, तो पाया कि फूड पाइप में कुछ दिक्कत है। रिपोर्ट आने के बाद पता चला की बच्ची की फूड पाइप बीच से सिकुड़ी हुई है, जिस वजह से खाना शरीर के अंदर नहीं जा पा रहा। बच्चों के डॉक्टर इमरान पटेल ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर बच्ची की फूड पाइट कैसे सिकुड़ी और पेरेंट्स को सावधानी बरतने की अपील भी की।

बच्ची ने चाटा था एसिडिट बाथरूम क्लीनर

डॉक्टर इमरान बताते हैं कि बच्ची ने करीब 6 महीने पहले घर में रखा एसिडिक बाथरूम क्लीनर पाउडर थोड़ा चाटा था। पता लगने पर तुरंत बाद घर वाले बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां पर उसे उल्टी कराई गई और तुरंत ट्रीटमेंट भी किया गया। लेकिन बहुत ज्यादा एसिडिक होने के कारण बच्चे का फूड पाइप सिकुड़ गया। इस समस्या का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया। इस कारण से ही लगातार बच्ची को समस्या बनी हुई है।

 फूड पाइप के सिकुड़ जाने के कारण खाना गले के पास ही अटक जाता है और उसके बाद बच्ची को उल्टी हो जाती है। खाना ठीक से न खाने के कारण बच्ची का वजन भी तेजी से कम हुआ। डॉक्टर बताते हैं कि इसका इलाज मल्टीपल प्रोसीजर में किया जाएगा ताकि बच्ची ठीक तरीके से खाना खाए और उसे समस्या न हो।

 

और पढ़ें: Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए

बच्चों की पहुंच से दूर रखें खतरनाक चीजें

डॉक्टर इमरान बताते हैं कि पेरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों की पहुंच से खतरनाक चीजें दूर रखें। बच्चों के अंदर हर चीज को जानने की उत्सुकता अधिक होती है। अगर कोई भी खतरनाक चीज उनके संपर्क में आती है, तो वह उसको छुएंगे भी और हो सकता है कि खा भी लें। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी एक भूल बच्चे की जान भी ले सकती है।

और पढ़ें: गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कॉलेज गर्ल्स पहनें लाइटवेट सिल्वर रिंग, डेली के लिए 8 ट्रेंडी डिजाइन
राउंड कुंदन मांगटीका के एलिगेंट 7 डिजाइन, गोल-लंबे हर फेस पर परफेक्ट