गोल-धाणा रस्म निभाने के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट तैयार, जाने क्या है ये रिवाज

Published : Jan 19, 2023, 10:44 AM IST
गोल-धाणा रस्म निभाने के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट तैयार, जाने क्या है ये रिवाज

सार

अंबानी फैमिली में जश्न का माहौल जारी है। गुरुवार शाम 7 बजे एंटीलिया में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गोल धाणा सेरेमनी होगी। क्या होता है यह रस्म आइए बताते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) दूल्हा बनने जा रहे हैं। ग्रैंड सेरेमनी के बीच वो  एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट  और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेट ( Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेंगे। इससे पहले गुरुवार (19 जून) को गोल धाणा की रस्म निभाई जाएगी। बहुत ही कम लोगों को पता होगा इस रस्म के बारे में। तो चलिए बताते हैं।

क्या होता है गोल धाणा रस्म

दरअसल, गोल धाणा (Gol Dhana ) मूल रूप से गुजरातियों में शादी से पहले का एक समारोह है। जिसे सगाई भी कह सकते है। गोल धाना समारोह में मेहमानों को धनिया के बीज और गुड़ दिया जाता है। इस रस्म में वर और वधू के परिवार के बीच धनिये के बीज और गुड़ का आदान-प्रदान होता है। यह रिवाज दूल्हे के घर मनाया जाता है। दुल्हन की फैमिली लड़के घर ढेर सारा उपहार और मिठाइयां लेकर पहुंचते हैं। फिर यहां पर धनिये के बीज और गुड़ एक दूसरे को देते हैं जिसके बाद रिंग सेरेमनी होती है। 

एक दूसरे को रिंग पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन पांच विवाहित महिलाओं से आशीर्वाद मांगते हैं। अंबानी फैमिली अपने बच्चों की शादी में हर पारंपरिक रस्म को काफी अच्छे से मनाती आई हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी इस रस्म को गुरुवार शाम 7 बजे निभाएंगे।

मंगलवार को हुई मेहंदी सेरेमनी

मंगलवार को राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी लहंगा में वो परी से कम नहीं लग रही थीं। उनका लहंगा  फेमस फैशन डिजाइनर  जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। वहीं, बाल और मेकअप आरती नायर ने किया था। 

राधिका एक क्लासिकल डांसर हैं। 8 सालों तक उन्होंने भरतनाट्यम सीखा है। मेहंदी समारोह के दिन वो 'घर आजा मोरे परदेशिया' पर की थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

राजस्थान के इस मंदिर में हुआ था रोका समारोह

बता दें कि कपल का रोका समारोह 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया था। इस जोड़े ने मंदिर में दिन बिताया और पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में भाग लिया। मुंबई में भी इंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी।

और पढ़ें:

जानें क्यों स्पेशल है अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का मेहंदी वाला लहंगा, देखें इनसाइड PHOTOS

नीता अंबानी को भी खूबसूरती में मात देती हैं उनकी होने वाली समधन शैला मार्चेंट, देखें 7 PHOTOS

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

प्लेन लहंगे को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए चुनें 6 ब्लाउज डिजाइन
लिविंग रूम को दें स्टाइलिश मेकओवर, ट्राई करें ये यूनिक डेनिम सोफा आइडियाज