बालकनी या लिविंग रूम, छोटे फ्लैट के हर कोने को इन 3 तरह से बनाएं ग्रीन

Published : Jul 07, 2026, 03:30 PM IST

Apartment Indoor Garden Ideas: छोटे घरों में इनडोर गार्डन कैसे बनाएं ? जानें सही पौधे, हैंगिंग प्लांटर, वर्टिकल गार्डन, कोकोदामा टेक्निक और कम बजट में गार्डनिंग करने के आसान टिप्स।

PREV
15

अपार्टमेंट में अक्सर लो स्पेस की समस्या रहती है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप हरियाली का आनंद नहीं ले सकते हैं। थोड़ी सी प्लानिंग, सही पौधों का सलेक्शन और कुछ स्मार्ट सेटअप छोटे से घर को सुंदर इनडोर गार्डन में तब्दील कर सकते हैं। अच्छी बात है कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आपको समझ होना होगा पौधा कब और कहां ररखना है। अगर आप भी फ्लैट में पहली बार इनडोर गार्डन बनाने की सोच रहे हैं तो फोटो गैलरी में देखें सेटअप से लेकर रखरखाव की पूरी जानकारी।

25

इनडोर गार्डन की शुरुआत कैसे करें ?

1) जगह का चुनाव- ऐसी जगह देखें जहां रोशनी आती हो जैसे खिड़की के पास, बालकनी के किनारे या फिर दीवार के खाली हिस्से

2) सही गमले और ड्रेनेज- गमले में नीचे छेद होना जरूरी है ताकि पानी न जमा हो पाए। ऐसे में गमला हमेशा सोच-समझकर चुनें

3) शुरुआती पौधे लगाएं- पहली बार प्लांटनेशन करने जा रहे हैं तो ज्यादा भारीभरकम पौधों की बजाय 3-4 आसान प्लांट जैसे मनी प्लांट, पोथोस, तुलसी, स्नैक प्लांट और स्पाइडर प्लांट लगाएं।

35

जपानी स्टाइल कोकेदामा गार्डनिंग

जापान में कोकेदामा टेक्निक की मदद से गार्डनिंग की जाती है, जिसमें पौधे की जड़ों को मिट्टी या मॉस की गेंद में बांधकर लटकाया जाता है। यह बहुत सुंदर लगता है। अगर आप ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं तो पौधों को उसके गमलों से सावधानीपूर्वक अलग करें और जड़ों से अतिरिक्त मिट्टी हटाएं। थोड़ी नम मिट्टी, कोकोटपीट और मॉस मिलाकर एक गेंद बना लें, इसमें पौधे की जड़े रखकर जूट या पतली रस्सी से बांध दें और इसे ट्रे पर रखें या लटका दें। इनमें आप फर्न, पोथोस, छोटे सजावटी पौधे लगा सकते हैं। मॉस को हल्का नम रखें, बहुत तेज धूप में न रखें। समय-समय पर पानी स्प्रे करते रहें।

45

दीवारों पर बनाएं वर्टिकल गार्डन

घर में ऐसी कई दीवारें होती हैं जो अक्सर खाली रह जाती हैं। इन्हीं का सही इस्तेमाल करते हुए आप शानदार वर्टिकल गार्डन बना सकती हैं। वॉल पर लकड़ी के बार्ड या मेटल फ्रेम से बेस तैयार करें, इसमें छोटे-छोटे गमले, पॉकेट प्लांटर लगाएं। पौधों को रोशनी के हिसाब से व्यवस्थित करें। इनमें आप स्मॉल हर्ब्स, सक्यूलेंट्स, मनी प्लांट, फर्न या छोटे फूल वाले प्लांट लगा सकती हैं।

ये भी पढे़ं- Space Saving Plants Stand: छोटे घरों को मॉडर्न लुक देंगे 8 वुडन प्लांटर स्टैंड

55

हैंगिंग प्लांटर से सजाएं घर

घर के फर्श में जगह कम हैं तो आप सीलिंग हैंगर्स या हैंगिंग पॉट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे आसान और सुंदर विकल्पों में से एक है। छत या बिम से मजबूत रस्सी बांधे। हुक लगाएं ताकि गमले का वजन बराबर रहे। अब इसमें लगाने के लिए हल्के प्लास्टिक या फाइबर गमले चुनें। इन पॉट्स में मनी प्लांट या ट्रेंडस्कैंटिया जैसे पौधे प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- स्मार्ट लोग नहीं फेंकते पुराने हैंगर, इन तरीकों से बढ़ाते हैं घर की शान

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories